• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Asus ZenFone 8 फोन 12 मई को होगा लॉन्च, पॉप अप नहीं सेल्फी कैमरा के लिए दिया जाएगा होल पंच डिज़ाइन!

Asus ZenFone 8 फोन 12 मई को होगा लॉन्च, पॉप-अप नहीं सेल्फी कैमरा के लिए दिया जाएगा होल-पंच डिज़ाइन!

डिस्प्ले की बात करें, तो पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Asus ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन को 5.92 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। माना जा सकता है कि वनीला मॉडल में इससे भी ज्यादा हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाए।

Asus ZenFone 8 फोन 12 मई को होगा लॉन्च, पॉप-अप नहीं सेल्फी कैमरा के लिए दिया जाएगा होल-पंच डिज़ाइन!

Asus इस लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर करेगी

ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 8 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं कई फोन
  • असूस ज़ेनफोन 8 में मिल सकती है 16 जीबी रैम
  • फोन में मिलेगा 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट
विज्ञापन
Asus ZenFone 8 स्मार्टफोन 12 मई को लॉन्च किया जाएग, जो कि सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट के साथ दस्तक देगा। यह खुलासा ताइवानी कंपनी के लेटेस्ट टीज़र के जरिए हुआ है। ZenFone 8 सीरीज़ को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें, तो इस सीरीज़ में में कई और स्मार्टफोन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में सीरीज़ के अन्यय मॉडल्स की जानकारी नहीं दी गई है। पुरानी लीक से संकेत मिलते हैं कि Asus इस सीरीज़ में वनीला ज़ेनफोन 8 के साथ-साथ ZenFone 8 Mini और ZenFone 8 Flip को भी पेश कर सकता है।

Asus द्वारा 27 अप्रैल को पोस्ट किए ट्वीट में टीज़ किया गया है कि आगामी फोन स्मूथ परफोर्मेंस ऑफर करेगा, यह फोन के डिस्प्ले की ओर इशारा करता है जो कि हाई-रिफ्रेश रेट के साथ दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, स्मूथ परफोर्मेंस की वजह फोन का प्रोसेसर भी हो सकता है। ट्वीट में आगामी फोन की एनिमेटिड आउटलाइन भी देखने को मिली थी, जिसके साथ होल-पंच कटआउट देखा जा सकता है। इससे इशारा मिलता है कि वनीला ZenFone 8 स्मार्टफोन में अपने पिछले वर्ज़न Asus ZenFone 7 की तरह सेल्फी कैमरा के लिए फ्लिप कैमरा डिज़ाइन नहीं दिया जाएगा।

डिस्प्ले की बात करें, तो पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Asus ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन को 5.92 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। माना जा सकता है कि वनीला मॉडल में इससे भी ज्यादा हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाए।

12 मई को लॉन्च तारीख की पुष्टि करते हुए Asus ने एक माइक्रोसाइड बनाई है, जिसमें काउंटडाउन टाइमर चल रहा है।

Asus ZenFone 8 में कथित रूप से 16 जीबी रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कि यूज़र्स को स्मूथ परफोर्मेंस प्रदान करेगा। Asus अपने इस फोन का प्रचार “big on performance, compact in size” के रूप में कर रही है। Asus इस लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर कर सकती है।

Asus ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि वह असूस ज़ेनफोन 8 सीरीज़ के तहत कितने स्मार्टफोन मॉडल्स को उतारने वाली है, लेकिन पुरानी लीक्स में संकेत मिला था कि इस सीरीज़ में कई फोन शामिल हो सकते हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उन्होंने कर्नेल सोर्स कोड में तीन स्मार्टफोन  “SAKE”, “PICASSO”, और “VODKA” कोडनेम के साथ ढूंढे थे।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »