16GB तक रैम ऑप्शन और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Asus ZenFone 8, जानें फीचर्स!

टिप्सटर का दावा है कि असूस ज़ेनफोन 8 फोन Android 11 आधारित ZenUI 8 पर काम करेगा और इसमें 5.9 फुल-एचडी+ Samsung ई4 एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद होगी।

16GB तक रैम ऑप्शन और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Asus ZenFone 8, जानें फीचर्स!

फोन में बैटरी के साथ मिलेगा 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 8 में मिल सकती है 4,000 एमएएच की बैटरी
  • असूस ज़ेनफोन 8 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं दो फोन
  • फोन में मिल सकते हैं तीन कैमरे
विज्ञापन
Asus ZenFone 8 सीरीज़ 12 मई को लॉन्च की जाएगी, लॉन्च से पहले स्मार्टफोन्स से संबंधित कई लीक्स व रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे, Asus ZenFone 8 और Asus ZenFone 8 Flip। असूस ज़ेनफोन 8 फ्लिप फोन Asus 6Z की तरह रियर फ्लिप कैमरा के साथ आएगा, जो कि फ्रंट कैमरा के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वनीला असूस ज़ेनफोन 8 फोन में स्विवल मैकेनिज़म मौजूद नहीं होगा। इसके अलावा, दोनों फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने Asus ZenFone 8 के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक की है, जिसको लेकर पहले माना जा रहा था कि यह ‘Mini' मॉडल के रूप में दस्तक देगा। टिप्सटर का दावा है कि असूस ज़ेनफोन 8 फोन Android 11 आधारित ZenUI 8 पर काम करेगा और इसमें 5.9 फुल-एचडी+ Samsung ई4 एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद होगी। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 16 जीबी रैम मिलेगी। इसके अलावा, फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो असूस ज़ेनफोन 8 को लेकर दावा किया गया है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और एक मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। कैमरा फीचर्स में ईआईएस, 8के वीडियो रिकॉर्डिंग और 4के स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग शामिल होगी। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

असूस ज़ेनफोन 8 फोन की बैटरी कथित रूप से 4000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें, तो कहा जा रहा है कि यगह फोन 5जी सपोर्ट, ब्लूटूथ वी5.2, वाई-फाई 6 और एफएम रेडियो से लैस होगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा। फोन में हाय-फाई ऑडियो प्लेबैक का सपोर्ट मिलेगा और इसमें एक लिनियर ब्राइब्रेशन मोटर भी मिलेगी। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। फोन का डायमेंशन 148x68.5x8.9mm और भार 169 ग्राम होगा।

आपको बता दें, असूस ज़ेनफोन 8 सीरीज़ 12 मई को ग्लोबली वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च की जाएगी, यह इवेंट 7pm CEST (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) शुरू होगा। आधिकारिक माइक्रोसाइट से इशारा मिलता है कि यह फोन बर्लिन, न्यूयॉर्क और ताइपे में लॉन्च किया जाएहा। भारत में हालांकि इसे कब पेश किया जाएगा इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.90 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »