Asus ZenFone 7 Pro में स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर होने की मिली जानकारी

ZenFone 7 को लेकर पहले से ही पुष्टि की जा चुकी है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएगा।

Asus ZenFone 7 Pro में स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर होने की मिली जानकारी

26 अगस्त को ताइवान में लॉन्च की जाएगी Asus ZenFone 7 सीरीज़

ख़ास बातें
  • ASUS_I002D मॉडल नंबर गीकबेंच पर हुआ है लिस्ट
  • माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Asus ZenFone 7 Pro का है
  • असूस ज़ेनफोन 7 प्रो में दिया जा सकता है 8 जीबी तक का रैम विकल्प
विज्ञापन
Asus ZenFone 7 सीरीज़ 26 अगस्त को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन लॉन्च से पहले ZenFone 7 Pro कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, नया असूस फोन मॉडल नंबर I002D के साथ बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ है और यह ज़ेनफोन 7 प्रो हो सकता है। नई लिस्टिंग में आगामी फोन के बारे में ज्यादा जानकारियों का खुलासा नहीं होता है। याद दिला दें, असूस ज़ेनफोन 7 फोन भी इससे पहले इसी बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया था।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, गीकबेंच लिस्टिंग में Asus I002D सोर्स कोड के साथ लिस्ट, जिसकी हम स्वतंत्र रूप से जांच नहीं कर पाए। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा। आपको बता दें, ZenFone 7 को लेकर पहले से ही पुष्टि की जा चुकी है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएगा। ऐसे में माना जा रहा है लेटेस्ट लिस्टिंग काफी हद तक ZenFone 7 Pro की हो सकती है।

गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी इशारा मिला है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा, जिसमें 8 जीबी रैम होगी। इसके अलावा, जैसे कि हमने बताया लेटेस्ट गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के बारे में ज्यादा कुछ जानकारियों का खुलासा नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि Asus ने ऐलान किया है कि ज़ेनफोन 7 सीरीज़ को ताइवान में 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। ज़ेनफोन 7 सीरीज़ कंपनी के ZenFone 6 का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जिसे पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। Asus ZenFone 6 बाद में भारत में Asus 6Z के रूप में लॉन्च किया गया था।

असूस ज़ेनफोन 7 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले, 512 जीबी तक स्टोरेज और 4,115 एमएएच बैटरी के साथ 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5 और एनफसी आदि शामिल होगा। इसके अलावा प्रोसेसर व कैमरा के लिहाज़ से दोनों ही फोन एक-जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकते हैं।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 855
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • High quality notchless screen
  • Excellent performance
  • Useful software features
  • Good quality selfies
  • कमियां
  • Disappointing low light camera performance
  • Face recognition is slow
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus ZenFone 7, Asus ZenFone 7 Pro, GeekBench
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »