Apple के iPhone 16 Pro, 16 Pro Max में हो सकती है 40W फास्ट वायर्ड चार्जिंग

आईफोन 15 सीरीज में USB Type-C पोर्ट दिया गया था। आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो दोनों में कम्पैटिबल USB चार्जर के साथ 27 W की पीक चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जुलाई 2024 18:41 IST
ख़ास बातें
  • एपल की आईफोन 16 सीरीज सितंबर में लॉन्च हो सकती है
  • आईफोन 15 सीरीज में USB Type-C पोर्ट दिया गया था
  • आईफोन 16 सीरीज में बैटरी की एनर्जी डेंसिटी बढ़ाई जा सकती है

आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में A18 चिप हो सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro मॉडल्स की तुलना में बेहतर वायर्ड और MagSafe वायरलेस चार्जिंग स्पीड हो सकती है। 

ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। आईफोन 15 सीरीज में USB Type-C पोर्ट दिया गया था। हालांकि, आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो दोनों में कम्पैटिबल USB चार्जर के साथ 27 W की पीक चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट था। एपल का दावा है कि 20 W या अधिक के पावर एडैप्टर के इस्तेमाल से आईफोन 15 सीरीज के सभी वेरिएंट्स को 30 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

एपल के आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में  में टेटाप्रिज्म 5x जूम लेंस दिया जा सकता है। एपल ने इस लेंस का इस्तेमाल पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro Max में किया था। DigitTimes in Asia की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की योजना आगामी आईफोन 16 सीरीज में पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल बढ़ाने की है। इस वजह से इस लेंस के कुछ सप्लायर्स को इनके लिए अधिक ऑर्डर दिए गए हैं। टेटाप्रिज्म कैमरा कंपोनेंट्स के लिए ताइवान के लेंस मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर्स Largan Precision और Genius Electronic Optical प्रमुख सप्लायर्स हो सकते हैं। 

आईफोन 16 प्रो मॉडल्स में ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटीज के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा हो सकते हैं। iPhone 16 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX903 प्राइमरी कैमरा और iPhone 16 Pro में  Sony IMX803 कैमरा दिया जा सकता है। आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में A18 चिप हो सकता है। हाल ही में सप्लाई चेन एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने दावा किया था कि एपल ने आईफोन 16 सीरीज में बैटरी की एनर्जी डेंसिटी बढ़ाने की तैयारी की है। इससे इन स्मार्टफोन्स की बैटरी अधिक चल सकेगी। इनमें बैटरी एक स्टेनलेस स्टील के केस में हो सकती है। इससे एपल को यूरोपियन यूनियन के स्मार्टफोन्स में रिप्लेसेबल बैटरी के नियम का पालन करने में भी सहायता मिलेगी। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
  3. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
  3. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  4. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  5. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  6. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  8. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.