iPhone 15 Pro को Rs 65,149 में खरीदने का सुनहरा मौका! यहां मिल रही जबरदस्त डील

iPhone 15 Pro को फ्लिपकार्ट से सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।

iPhone 15 Pro को Rs 65,149 में खरीदने का सुनहरा मौका! यहां मिल रही जबरदस्त डील

iPhone 15 Pro में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • फोन 256GB वेरिएंट के लिए Rs 1,13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • इसके साथ में कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।
  • ग्राहक 48,850 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।
विज्ञापन
iPhone 15 Pro सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। अगर आप भी एपल की पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज के इस मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो इस वक्त यह फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन बेहद अफॉर्डेबल प्राइस पर उपलब्ध है। Flipkart ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ने इस मॉडल के लिए एक जबरदस्त डील निकाली है। लेटेस्ट ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट इस फोन के रिटेल प्राइस पर भारी डिस्काउंट दे रही है। एक्सचेंज ऑफर भी साथ में दिया गया है। जिसके बाद फोन की कीमत 65 हजार रुपये के आसपास हो जाती है। आइए जानते हैं आप इस ऑफर का बेनिफिट कैसे ले सकते हैं। 

iPhone 15 Pro पर इस वक्त एक जबरदस्त डील चल रही है। अगर आप फोन को Flipkart ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीदते हैं तो कंपनी यहां भारी छूट दे रही है। iPhone 15 Pro को कंपनी ने पिछले साल भारत में Rs 1,44,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। अब फ्लिपकार्ट पर फोन 256GB वेरिएंट के लिए Rs 1,13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन इसके साथ में कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। अगर पुराने से फोन से एक्सचेंज करते हैं इस पर 48,850 रुपये का डिस्काउंट (via) पा सकते हैं। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 65,149 रुपये रह जाती है। 

iPhone 15 Pro सीरीज का प्रीमियम मॉडल है। इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है। इसमें A17 Pro चिप है, जो Apple का सबसे पावरफुल चिप है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम से लैस आता है, जिसमें 48MP का वाइड-एंगल लेंस, 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 12MP का टेलीफोटो लेंस है। इसमें 12MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है।

बैटरी को लेकर Apple दावा करती है कि यह फुल चार्ज पर 23 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 75 घंटे का ऑडियो प्लेबैक प्रदान कर सकता है। iPhone 15 Pro 30W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है, लेकिन बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं है, जिसका मतलब है कि आपको उसका खर्चा अलग से उठाना होगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »