iPhone 15 Pro Max हो गया Rs 44 हजार तक सस्ता! चूक न जाए Amazon का यह धांसू ऑफर

iPhone 15 Pro Max का ओरिजनल प्राइस Rs 1,59,900 है

iPhone 15 Pro Max हो गया Rs 44 हजार तक सस्ता! चूक न जाए Amazon का यह धांसू ऑफर

iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • iPhone 15 Pro Max इस वक्त 44,000 रुपये सस्ता हो गया है।
  • फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन
iPhone 15 Pro Max Price Cut: iPhone 16 के लॉन्च के बाद कंपनी ने अपनी पुरानी सीरीज के पॉपुलर मॉडल iPhone 15 Pro Max को अधिकारिक रूप से बंद कर दिया था। लेकिन यह स्मार्टफोन अभी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीद के लिए उपलब्ध है। Amazon पर इस फोन को सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। फोन 40 हजार रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। Apple का यह स्मार्टफोन एक हाई-परफॉर्मेंस और पावरफुल डिवाइस माना जाता है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इस पर चल रही धांसू डील की पूरी जानकारी यहां पर दे रहे हैं। 
 

iPhone 15 Pro Max Discount on Amazon

iPhone 15 Pro Max को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। Amazon पर फोन के लिए जबरदस्त डील चल रही है।. इसे Apple का पावरहाउस स्मार्टफोन कहा जाता है जो इस वक्त बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। iPhone 15 Pro Max का ओरिजनल प्राइस Rs 1,59,900 है लेकिन इस वक्त यह 44,000 रुपये सस्ता हो गया है। यानी कि फोन को Rs 1,15,900 में खरीदने का धांसू ऑफर यहां चल रहा है। ऑफर में फोन 25% तक डिस्काउंट के साथ दिया जा रहा है। 

Amazon का यह ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता। अगर आप फोन को और अधिक सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर भी अमेजन ने दिया है। यानी अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप और अधिक डिस्काउंट पा सकते हैं। ऑफर के मुताबिक एक्सचेंज करवाने पर इस डील पर Rs 37,600 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट (via) पाया जा सकता है। हालांकि यह अधिकतम डिस्काउंट है। एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की उम्र और कंडीशन पर निर्भर करता है। इस तरह से आप इस प्रीमियम फोन को बेहद अफॉर्डेबल प्राइस में घर ले जा सकते हैं। 
 

iPhone 15 Pro Max Specifications

iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ने दिया है। साथ ही Dolby Vision का सपोर्ट भी यहां पर दिया गया है जिससे कि कंटेंट व्यूइंग का बेहत एक्सपीरियंस यूजर को मिलता है। फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 

यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन में कंपनी ने फ्रंट में टफ सिरेमिक शील्ड का इस्तेमाल किया है जबकि इसका फ्रेम टाइटेनियम का बना है। फोन हल्का होने के साथ बेहद मजबूत भी बताया जाता है। कैमरा सेटअप के मामले में इसमें 48 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह आईओएस 17 पर काम करता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • कमियां
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए17 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1290x2796 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »