• होम
  • microsoft
  • ख़बरें
  • Apple को iPhone की सेल्स में बड़ी गिरावट की आशंका, शेयर प्राइस में भारी गिरावट

Apple को iPhone की सेल्स में बड़ी गिरावट की आशंका, शेयर प्राइस में भारी गिरावट

कंपनी के सेल्स में गिरावट की आशंका जताने के बाद इसके शेयर प्राइस में तीन प्रतिशत की कमी हुई है

Apple को iPhone की सेल्स में बड़ी गिरावट की आशंका, शेयर प्राइस में भारी गिरावट

इस वर्ष की दूसरी छमाही में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की जा सकती है

ख़ास बातें
  • एपल को चीन में बिजनेस में गिरावट से बड़ा झटका लग सकता है
  • कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड पर असर पड़ रहा है
  • कस्टमर्स की फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में दिलचस्पी बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPhone की सेल्स में गिरावट का पूर्वानुमान दिया है। कंपनी की ओर से दिया गया कुल रेवेन्यू का पूर्वानुमान वॉल स्ट्रीट के अनुमान से कम है। एपल को चीन में बिजनेस में गिरावट से बड़ा झटका लग सकता है। कंपनी के सेल्स में गिरावट होने की आशंका जताने के बाद इसके शेयर प्राइस में तीन प्रतिशत की कमी हुई है। 

इससे पहले कुछ एनालिस्ट्स ने कहा था कि कई एशियाई देशों में एपल के प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड पर असर पड़ रहा है क्योंकि कस्टमर्स की फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में दिलचस्पी बढ़ी है। कंपनी को चीन में Huawei जैसे स्मार्टफोन मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। एपल के Tim Cook ने Reuters को एक इंटरव्यू में बताया, "चीन एक बहुत कॉम्पिटिटिव स्मार्टफोन मार्केट है।" उनका कहना था कि करेंसी एक्सचेंज रेट को शामिल करने पर आईफोन की सेल्स में कुछ कमी हुई है। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में चीन में उसकी सेल्स लगभग 20.82 अरब डॉलर की थी। एनालिस्ट्स ने इसके लिए लगभग 23.53 अरब डॉलर का अनुमान दिया था। 

हाल ही में TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने Medium पर एक पोस्ट में बताया था कि पिछले वर्ष लॉन्च हुई कंपनी की iPhone 15 सीरीज और आगामी iPhone 16 सीरीज की शिपमेंट्स में गिरावट हो सकती है। एपल के स्मार्टफोन्स की चीन में डिमांड घट रही है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की जा सकती है। 

Kuo ने कहा था कि उनके सप्लाई चेन के सर्वे से यह संकेत मिल रहा है कि एपल ने अपने महतवपूर्ण सेमीकंडक्टर कंपोनेंट्स की शिपमेंट्स को लगभग 20 करोड़ यूनिट्स घटाया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट है। इस एनालिस्ट का दावा है कि इस वर्ष की पहली छमाही में एपल की आईफोन 15 सीरीज की शिपमेंट्स लगभग 10 प्रतिशत घटेंगी। इस वर्ष की दूसरी छमाही में आईफोन 16 सीरीज की शिपमेंट्स में लगभग 15 प्रतिशत की कमी हो सकती है। आईफोन की शिपमेंट्स में कमी के पीछे कुछ बड़े बदलाव हैं। इनमें फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता बढ़ना और प्रीमियम स्मार्टफोन्स में जेनरेटिव AI का इंटीग्रेशन शामिल हैं।  एपल को चीन में सरकार की ओर से की सख्ती का भी सामना करना पड़ रहा है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »