WhatsApp के यूजर्स को जल्द मिल सकता है AI से प्रोफाइल फोटो जेनरेट करने का फीचर

यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इस फीचर को AI Profile Photos कहा जा रहा है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 मई 2024 15:46 IST
ख़ास बातें
  • इस फीचर को AI Profile Photos कहा जा रहा है
  • इसकी टेस्टिंग एंड्रॉयड 2.24.11.17 अपडेट के लिए हो रही है
  • यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के यूजर्स को जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से प्रोफाइल फोटो जेनरेट करने का फीचर मिल सकता है। हालांकि, यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इस फीचर को AI Profile Photos कहा जा रहा है। 

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर को डिवेलप किया जा रहा है। इससे यूजर्स AI के इस्तेमाल से अपने दिलचस्पी या मूड को दिखाने वाली पर्सनलाइज्ड इमेजेज क्रिएट कर सकेंगे। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉट्सऐप एक AI Profile Photos फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह टेस्टिंग एंड्रॉयड 2.24.11.17 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा में की जा रही है। इसे एक अन्य फीचर के साथ देखा गया है जिसमें यूजर्स AI के इस्तेमाल से विवरण देकर पर्सनलाइज्ड स्टीकर्स बना सकेंगे। स्क्रीनशॉट के आधार पर वॉट्सऐप के यूजर्स को उस इमेज का विवरण देना होगा जो वे Create AI Profile Picture कहे जाने वाले एक नए पेज पर जेनरेट करना चाहते हैं। 
Advertisement

इसके बाद AI Profile Photos फीचर विवरण से मैच करने वाली एक कस्टमाइज्ड फोटो जेनरेट करेगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीचर से यूजर्स को अपनी प्रोफाइल फोटो को शेयर करने से बचने में आसानी हो सकती है, जिससे इसके गलत इस्तेमाल का जोखिम कम हो जाएगा। यह फीचर एंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप के आगामी वर्जन में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जिन फीचर्स की टेस्टिंग की जाती है उन सभी को वॉट्सऐप के पब्लिक वर्जन पर उपलब्ध नहीं कराया जाता। 

पिछले महीने वॉट्सऐप ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा था कि अगर उसे एन्क्रिप्शन हटाने के लिए मजबूर किया गया, तो वह देश में अपना कामकाज बंद कर देगी। यह मामला नए आईटी नियमों से जुड़ा है। वॉट्सऐप और फेसबुक ने इन नियमों के खिलाफ दिल्‍ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप का कहना है कि एन्क्रिप्शन हटाने से यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। कंपनी की ओर से यह दलील दी गई थी कि नए आईटी नियमों से यूजर्स की प्राइवेसी कमजोर होती है और यह लोगों के मौलिक अधिकारों के भी खिलाफ है। इसका कहना था कि किसी अन्य देश में ऐसा नियम नहीं है जिसमें एन्क्रिप्शन हटाने को मजबूर किया जाए। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  2. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  3. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  4. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  5. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  6. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  7. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  8. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  9. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  10. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.