Google Pixel 8 की जल्द होगी भारत में मैन्युफैक्चरिंग

आमतौर पर, कंपनी के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग चीन और वियतनाम में की जाती है। देश में बने इस स्मार्टफोन का पहला बैच सितंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है

Google Pixel 8 की जल्द होगी भारत में मैन्युफैक्चरिंग

देश में प्रति माह इन स्मार्टफोन्स की एक लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष अक्टूबर में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था
  • इस सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल हैं
  • गूगल के Pixel 8 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के Pixel 8 की जल्द देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। आमतौर पर, कंपनी के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग चीन और वियतनाम में की जाती है। देश में बने इस स्मार्टफोन का पहला बैच सितंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की योजना की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग Dixon Technologies करेगी। इसके लिए ट्रायल शुरू किया गया है। पिछले वर्ष गूगल ने कहा था कि उसकी योजना देश में Pixel 8 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। इस सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में प्रति माह इन स्मार्टफोन्स की एक लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी।  

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Pixel 8 में 6.2 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है, जबकि Pixel 8 Pro में 6.7 इंच का QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 2400 nits तक है। Pixel 8, Pixel 8 Pro में Google के नॉन-कोर Tensor G3 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप हैं। 

गूगल के Pixel 8 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और तीसरा 48 मेगापिक्सल क्वाड-PD 5x जूम कैमरा दिया गया है। Pixel 8 में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा-PD प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Pixel 8 की 4,575 mAh की बैटरी 27 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Pixel 8 Pro की 5,050 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।  Pixel 8 के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का देश में प्राइस 75,999 रुपये और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 82,999 रुपये का है। इसे Hazel, Obsidian और Rose कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Pixel 8 Pro के 12 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,06,999 रुपये का है। यह Bay, Obsidian और Porcelain कलर्स में उपलब्ध है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • कमियां
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G3
फ्रंट कैमरा11-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4575 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G3
फ्रंट कैमरा11-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1344x2992 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »