Version

Version - ख़बरें

  • अलर्ट सीरियस है! 40 फीसदी से ज्यादा फोन खतरे में, Google के नए डेटा ने बढ़ाई चिंता
    Google ने नया Android distribution डेटा जारी किया है, जिसमें सामने आया है कि 40 फीसदी से ज्यादा Android स्मार्टफोन्स अब नए मैलवेयर और स्पाइवेयर अटैक्स के खतरे में हैं। कंपनी के मुताबिक Android 12 और उससे पुराने वर्जन को अब क्रिटिकल सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलते। दिसंबर में कलेक्ट किए गए डेटा के अनुसार, सिर्फ करीब 58 फीसदी फोन ही फिलहाल सपोर्टेड Android वर्जन पर चल रहे हैं। Google ने यूजर्स को सलाह दी है कि अगर फोन Android 13 या उससे नए वर्जन पर अपडेट नहीं हो सकता, तो नए डिवाइस पर अपग्रेड करना बेहतर रहेगा।
  • Amazon ने Alexa+ का वेब वर्जन कर दिया लॉन्च, जानें यूजर्स को मिलेंगे कैसे फीचर्स
    Alexa+ सिर्फ जानकारी प्रदान नहीं करता, बल्कि इसे एक्शन लेने के लिए डिजाइन किया गया है। यह यूजर्स को अनगिनत टास्क को पूरा करने में मदद कर सकता है, जिसमें टू-डू लिस्ट मैनेज करना, आपके फैमिली कैलेंडर को अपडेट करना, आपके स्मार्ट होम को कंट्रोल करना, रिजर्वेशन करना और भी बहुत कुछ शामिल है। Amazon ने एआई का उपयोग करके Alexa को भी अपग्रेड किया है।
  • Google जल्द लॉन्च करने जा रहा Nano Banana 2, ऐसे होंगे बदलाव और नए फीचर्स
    Nano Banana लाइनअप गूगल के बढ़ते Gemini फैमिली का हिस्सा है, जिसे खासतौर पर इमेज क्रिएशन, क्रिएटिव वर्कफ्लो और विजुअल स्टोरीटेलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। ये मॉडल कंटेंट क्रिएटर्स, डिजाइन, डिजिटल आर्टिस्ट, विजुअल कंटेंट क्रिएट करने वाले प्रोफेशनल, आई जनरेटेड इमेजनरी उपयोग करने वाले मार्केटर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। Nano Banana का पहला वर्जन अपनी क्रिएटिविटी, बेहतर रेंडरिंग स्पीड और यूनिक स्टाइल आउटपुट के चलते एआई जगत में काफी ज्यादा पसंद किया गया है।
  • घर बैठे स्पा का फील देगा Xiaomi का नया प्रोडक्ट! UV स्टरलाइजेशन और स्मार्ट कंट्रोल के साथ लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Smart Airbag Foot Bath 2 Pro Lift Version लॉन्च किया है। इस स्मार्ट फुट बाथ में फुल-फुट एयरबैग मसाज सिस्टम दिया गया है जो पैर के ऊपरी हिस्से से लेकर तलवों तक पूरा कवरेज देता है। Xiaomi का दावा है कि इस लिफ्टिंग सिस्टम ने 10,000 से ज्यादा बार टेस्ट पास किया है। सफाई के लिए Xiaomi ने इसमें UV स्टरलाइजेशन लैंप जोड़ा है जो पानी की पाइपलाइन के अंदर लगा होता है। Xiaomi का यह फुट बाथ HyperOS इकोसिस्टम से भी कनेक्ट होता है और Mi Home ऐप या Xiao AI वॉयस असिस्टेंट से कंट्रोल किया जा सकता है।
  • क्या है Elon Musk का Grokipedia, जिसे कहा गया है Wikipedia किलर? यहां जानें सब कुछ
    Elon Musk फिर से चर्चा में हैं, और इस बार वजह है उनका नया प्रोजेक्ट Grokipedia। Musk की कंपनी xAI ने 27 अक्टूबर को Grokipedia का शुरुआती वर्जन 0.1 लॉन्च किया, जिसे वो Wikipedia का AI-पावर्ड रिप्लेसमेंट बता रहे हैं। Elon Musk का दावा है कि ये अभी अपने शुरुआती फेज में है, लेकिन फिर भी Wikipedia से बेहतर है। उन्होंने X (पहले Twitter) पर यह दावा भी किया है कि इसका अपकमिंग Version 1.0 Wikipedia से 10 गुना बेहतर होगा।
  • Ulefone Armor 29 Pro 5G थर्मल फोन पेश, आउटडोर उपयोग के लिए बेस्ट, जानें फीचर्स
    Ulefone ने अपना रग्ड फोन Ulefone Armor 29 Pro 5G Thermal Version पेश कर दिया है। Armor 29 Pro 5G Thermal Version में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। इसके अलावा 1.04 इंच की AMOLED सब डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 21200mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है।
  • Nubia Z70S Ultra का 16GB रैम, 6600mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत
    Nubia Z70S Ultra फोन को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में कंपनी ने खासतौर पर कैमरा पर फोकस किया है। फोन में 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होकर आता है। 16GB तक रैम दी गई है। फोन में 6600mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
  • चावल से भी छोटी, रफ्तार बिजली जैसी! चीन की नई मेमोरी ड्राइव ने उड़ा दिए टेक वर्ल्ड के होश
    डेटा स्टोरेज टेक्नोलॉजी में एक नया मोड़ सामने आया है। Fudan University के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी फ्लैश मेमोरी डिवाइस डेवलप की है, जिसे दुनिया की सबसे तेज़ मेमोरी बताया जा रहा है। इस डिवाइस को ‘PoX’ नाम दिया गया है और इसकी साइज चावल के दाने से भी छोटी है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड  है। कंपनी का दावा है कि यह मेमोरी 400 पिकोसेकंड (1 सेकंड का 1 ट्रिलियनवां हिस्सा) में डेटा को मिटा और लिख सकती है।
  • WhatsApp में फालतू नहीं बर्बाद होगा डेटा, डाउनलोड होने वाली मीडिया की क्वालिटी यूजर तय करेंगे!
    WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि Android के लिए जारी किए गए WhatsApp beta version 2.25.12.24 में एक नया फीचर जोड़ा गया है। WhatsApp अब एक ऐसा सिस्टम बना रहा है, जिसमें जब कोई यूजर हाई क्वालिटी में फोटो भेजेगा, तो ऐप उस इमेज का एक स्टैंडर्ड वर्जन भी तैयार करेगा। अगर रिसीवर की सेटिंग्स में ऑटो-डाउनलोड सिर्फ स्टैंडर्ड क्वालिटी के लिए सेट है, तो उस केस में वही वर्ज़न डाउनलोड होगा। हालांकि, अगर यूजर चाहे तो बाद में उसी इमेज या वीडियो की HD क्वालिटी भी मैन्युअली डाउनलोड कर सकता है, बशर्ते वो अभी भी सर्वर पर मौजूद हो।
  • Motorola Razr 60 Ultra दिखेगा सबसे अलग, वुडन फिनिश में फोन का वीडियो लीक!
    Motorola Razr 60 Ultra फोन वुडन बैक वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है। फोन का वुडन बैक वर्जन एक वीडियो के माध्यम से लीक हो गया है। वीडियो में फोल्डेबल फोन खुलता और बंद होता हुआ दिखाया गया है। वीडियो में इसका वुड-ग्रेन रियर पैनल साफ देखा जा सकता है। फोन में दिखने वाली ग्लॉसी फिनिश इशारा करती है कि यह असल लकड़ी का नहीं बना होगा।
  • गूगल क्रोम के यूजर्स को हाई रिस्क की चेतावनी, करना होगा अपडेट
    इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की ओर से जारी की गई इस चेतावनी में यूजर्स को गूगल क्रोम ब्राउजर और ChromeOS वाले डिवाइसेज को अपडेट करने की सलाह दी गई है। गूगल क्रोम के पुराने वर्जन में कुछ कमियां हैं जिससे यूजर्स के डेटा और सिस्टम को रिस्क है। इसमें Windows और Mac के लिए Google Chrome के 132.0.6834.110/111 से पुराने वर्जन शामिल हैं।
  • Honor Magic 7 फोन नए रूप में 6000mAh बैटरी, पेरिस्कोप कैमरा जैसे फीचर्स के साथ होगा लॉन्च!
    Honor Magic 7 फोन को कंपनी फिर से नए रूप में पेश कर सकती है। चीन से जाने माने टिप्स्टर फिक्स्ड फोकस डिजिटल की ओर से यह खुलासा किया गया है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन चीन में अप्रैल के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा भी आ सकता है।
  • OnePlus 13 फोन ग्लोबल लॉन्च से पहले 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ यहां हुआ स्पॉट!
    OnePlus 13 फोन चीन के बाद अब अन्य मार्केट्स में पेश किया जाएगा। फोन को लॉन्च से पहले बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है। सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 2998 पॉइंट्स का स्कोर किया है। मल्टी कोर टेस्ट में 9170 पॉइंट्स मिले हैं। फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा जिसके साथ 16GB रैम होगी। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
  • Realme GT Neo 7 फोन में मिलेगी 1.5K डिस्प्ले, 7000mAh की धांसू बैटरी! डिटेल्स लीक
    Realme GT Neo 7 फोन अगले हफ्ते चाइनीज मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 7000mAh बैटरी हो सकती है। फोन की मोटाई 8.5mm ही होगी। यह सिंगल चार्ज में दो दिन चलने की क्षमता के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।
  • रॉयल एनफील्ड ने पेश की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6
    कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल Flying Flea C6 को पेश किया है। रॉयल एनफील्ड की आगामी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को 'Flying Flea' ब्रांड के तहत लाया जाएगा। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है, जिसे दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में इन मोटरसाइकिल्स को पैराशूट के जरिए उतारा जाता था।

Version - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »