• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अमेरिका ने  H 1B वीजा के एप्लिकेंट्स के लिए शुरू की सोशल मीडिया स्क्रीनिंग 

अमेरिका ने  H-1B वीजा के एप्लिकेंट्स के लिए शुरू की सोशल मीडिया स्क्रीनिंग 

अमरेका के स्टेट डिपार्टमेंट ने नए ऑर्डर में कहा है कि 15 दिसंबर से H-1B के आवेदकों और उनके डिपेंडेंट्स की ऑनलाइन मौजूदगी का रिव्यू किया जाएगा

अमेरिका ने  H-1B वीजा के एप्लिकेंट्स के लिए शुरू की सोशल मीडिया स्क्रीनिंग 

नई गाइडलाइन के मद्देनजर भारत में कई H-1B वीजा होल्डर्स के इंटरव्यू का शेड्यूल बदला गया है

ख़ास बातें
  • US ने H-1B और इसके डिपेंडेंट H-4 वीजा के आवेदकों की स्क्रूटनी बढ़ाई है
  • स्क्रूटनी के इस दायरे में H-1B और H-4 वीजा आवेदक भी शामिल हैं
  • US ने H-1B वीजा के नए आवेदकों के लिए फीस में भी भारी बढ़ोतरी की थी
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका ने वीजा के लिए नियमों को सख्त किया है। अमेरिकी सरकार ने सोमवार से H-1B और इसके डिपेंडेंट H-4 वीजा के लिए आवेदकों की स्क्रूटनी को बढ़ाया है। इसमें इन वीजा के लिए आवेदकों के सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच करना भी शामिल है। 

अमरेका के स्टेट डिपार्टमेंट ने नए ऑर्डर में कहा है कि 15 दिसंबर से H-1B के आवेदकों और उनके डिपेंडेंट्स की ऑनलाइन मौजूदगी का रिव्यू किया जाएगा। अमेरिका में स्टडी के लिए जाने वाले स्टूडेंट्स और एक्सचेंज विजिटर्स को वीजा देने से पहले उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल की पहले से स्क्रूटनी की जा रही है। स्क्रूटनी के इस दायरे में स्टेट डिपार्टमेंट ने H-1B और H-4 वीजा आवेदकों को भी शामिल किया है। इस ऑर्डर में बताया गया है कि इस स्क्रूटनी के लिए H-1B और उनके डिपेंडेंट्स (H-4), F, J और M नॉन-इमिग्रेंट वीजा के सभी आवेदकों को उनके सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग्स को एडजस्ट कर 'पब्लिक' करने का निर्देश दिया जाता है। 

स्टूडेंट्स और एक्सचेंज विजिटर्स को अमेरिका जाने के लिए F, J और M वीजा लेना होता है। इसके साथ ही स्टेट डिपार्टमेंट ने बताया है कि भारत में कई H-1B वीजा होल्डर्स के इंटरव्यू का नए गाइडलाइन के मद्देनजर शेड्यूल बदला गया है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से वीजा से जुड़े नियमों को सख्त बनाया जा रहा है। 

हाल ही में अमेरिका ने H-1B वीजा के नए आवेदकों के लिए फीस में भी भारी बढ़ोतरी की थी। स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा है कि अमेरिका का वीजा एक अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेष सुविधा है। अमेरिका में एंट्री के लिए अयोग्य लोगों की पहचान के लिए स्टेट डिपार्टमेंट वीजा के आवेदकों की स्क्रूटनी और रिव्यू के लिए सभी उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल करता है। इनमें विशेषतौर पर ऐसे लोगों की पहचान करना शामिल होता है जो अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा खतरा हो सकते हैं। भारत की इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनियों के वर्कर्स की अमेरिका में बड़ी संख्या में मौजूदगी है। H-1B वीजा के लिए फीस बढ़ने के बाद ये कंपनियां अपने वर्कर्स को अमेरिका में भेजने को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव कर सकती हैं। 
 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »