गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत करने के लिए मददगार संस्था Digital Saheli को शुरू किया है।
Photo Credit: Pexels/Mikhail Nilov
साइबर क्राइम से बचाव के लिए सतर्क रहना जरूरी है।
गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत करने के लिए मददगार संस्था Digital Saheli को शुरू किया है। यह डीपफेक, सेक्सटॉर्शन और ऑनलाइन वायरल होने वाली मॉर्फ्ड या आपत्तिजनक फोटो या वीडियो जैसे साइबर क्राइम से जूझ रही महिलाओं की मदद के लिए तैयार किया गया है। पुलिस ने स्पेशल एंटी-डीपफेक और सेक्सटॉर्शन रैपिड रिस्पांस सेल और एक हेल्पलाइन 9999981002 शुरू किया है, जिसके बाद महिलाएं बिना किसी डर या झिझक के मदद मांग सकती हैं। इस हेल्पलाइन पर महिलाएं अपने घरों से साइबर क्राइम की रिपोर्ट कर सकती हैं।
Digital Saheli में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 8 महिला पुलिस कर्मियों की एक टीम के साथ 24 घंटे काम करेगी। ग्रुरुग्राम के सेक्टर 51 स्थित महिला पुलिस स्टेशन में पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा शुरू की गई इस सेल की स्थापना एक निजी संस्था रीत के साथ साझेदारी में की गई है। डिजिटल सहेली पहल से संबंधित जानकारी समेत स्थानीय पुलिस की अन्य सर्विस भी डिपार्टमेंट के चैटबॉट नंबर +91 95999 64777 के जरिए एक्सेस की जा सकती हैं।
इस सेल की शुरुआत साइबर अपराधों का सामना कर रही महिलाओं को तुरंत मदद प्रदान करने के लिए हुई है। महिलाएं हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करके शिकायत कर सकती हैं, जिसके बाद यूनिट कंटेंट हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई करेगी और जरूरी होने पर कानूनी कार्यवाही शुरू करेगी। अगर कोई पीड़ित एफआईआर दर्ज नहीं कराना चाहती है तो वह डिजिटल सहेली से संपर्क कर सकती है। टीम 24 घंटे के अंदर आपत्तिजनक कंटेंट को संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाकर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। शिकायत करने वाली पीड़ितों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह प्लेटफॉर्म एक सुरक्षित और जवाबदेह डिजिटल रिपोर्टिंग मैकेनिज्म प्रदान करने के लिए भी डिजाइन किया गया है। कानूनी मदद के अलावा यह सेल पीड़ितों को ऑनलाइन शोषण से जुड़े अटैक से उबरने में मदद करने के लिए काउंसलिंग, मानसिक हेल्थकेयर और भावनात्मक सहायता भी प्रदान करेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील