भारत में जल्द सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू सकती है Elon Musk की स्टारलिंक

देश में स्टारलिंक को Bharti Airtel और रिलायंस जियो से टक्कर मिल सकती है। इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों की भी यह सर्विस लॉन्च करने की योजना है

भारत में जल्द सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू सकती है Elon Musk की स्टारलिंक

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio की भी यह सर्विस शुरू करने की योजना है

ख़ास बातें
  • भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को जल्द एलोकेट किया जा सकता है
  • Reliance Jio की भी यह सर्विस शुरू करने की योजना है
  • स्टारलिंक को Bharti Airtel और रिलायंस जियो से टक्कर मिल सकती है
विज्ञापन
अमेरिकी बिलिनेयर Elon Musk की Starlink जल्द ही देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है। भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को प्रशासनिक तरीके से एलोकेट किया जा सकता है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio की भी यह सर्विस शुरू करने की योजना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि स्टारलिंक ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) की ओर से लोकल डेटा स्टोरेज सरकार की ओर से डेटा इंटरसेप्शन से जुड़ी शर्तों के लिए औपचारिक तौर पर सहमति दी है। देश में इस सर्विस के लाइसेंस को हासिल करने के लिए सभी कंपनियों को इन शर्तों को मानना होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टारलिंक ने इसके लिए आवेदन को स्वीकृति मिलने तक कुछ शर्तों में छूट देने का निवेदन किया था लेकिन सरकार ने विदेशी कंपनियों को कोई भी छूट देने से मना कर दिया था। DoT की ओर से सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए किसी विदेशी कंपनी को लाइसेंस नहीं दिया गया है। 

देश में स्टारलिंक को Bharti Airtel और रिलायंस जियो से टक्कर मिल सकती है। इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों की भी यह सर्विस लॉन्च करने की योजना है। अगले कुछ महीनों में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (DoT) की ओर से इस स्पेक्ट्रम को एलोकेट किया जा सकता है। हाल ही में Bharti Enterprises ने बताया था कि वह सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है। इस सर्विस के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। Bharti Enterprises के वाइस चेयरमैन, Rajan Bharti Mittal ने कहा था, "हम स्पेक्ट्रम एलोकेशन का इंतजार कर रहे हैं। गुजरात और तमिलनाडु में हमारे दो स्टेशंस तैयार हैं। अनुमति मिलने के बाद हम इस सर्विस को लॉन्च करेंगे।" 

भारती एंटरप्राइसेज ने 635 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं और कंपनी अन्य देशों में सर्विसेज उपलब्ध करा रही है। पिछले कुछ महीनों से स्पेक्ट्रम के एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस या ऑक्शन के जरिए एलोकेशन को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पूछने पर, मित्तल ने भारती एयरटेल का रुख दोहराया था। उनका कहना था कि सैटेलाइट कंपनियों को लाइसेंस फीस चुकानी चाहिए और ऑक्शन के जरिए स्पेक्ट्रम हासिल करना चाहिए। इससे पहले टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने कहा था सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का एलोकेशन करने से कंज्यूमर्स को अधिक विकल्प मिलेंगे। उन्होंने Reliance Jio की इस आशंका को गलत बताया था कि इससे स्टारलिंक को फायदा मिलेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »