Instagram के हेड एडम मोसेरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यूजर्स अब अपनी स्टोरी पोस्ट करने के 15 मिनट के अंदर तक उस एडिट कर सकते हैं।
Photo Credit: Pexels/Solen Feyissa
Instagram पर स्टोरीज फीचर में एक नया एडिट ऑप्शन आया है।
Instagram करीब एक दशक पहले स्टोरीज फीचर लेकर आया था, जिसके जरिए यूजर्स को 24 तक की टाइमलाइन विंडो वाली फोटो और वीडियो पोस्ट करने की सुविधा मिलती है। अब Meta ने अपने प्लेटफॉर्म पर स्टोरीज फीचर में एक नया फीचर जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स अपनी स्टोरीज में को एडिट कर पाएंग और सबसे खास बात है इसमें उन्हें एंगेजमेंट खोने की भी जरूरत नहीं होगी। दरअसल इस अपडेट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अब यूजर्स अपनी शेयर की गई स्टोरीज में 15 मिनट के अंदर बदलाव कर सकते हैं। Instagram ने अपने स्टोरीज कंपोजर को भी अपडेट करते हुए नए बैकग्राउंड ऑप्शन, एक साथ कई फोटो के चयन की सुविधा और नए स्टिकर्स को शामिल किया है।
बदल गया Instagram का स्टोरीज फीचर
Instagram के हेड एडम मोसेरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यूजर्स अब अपनी स्टोरी पोस्ट करने के 15 मिनट के अंदर तक उस एडिट कर सकते हैं। यूजर्स स्टोरी शेयर करने के बाद भी उसमें मौजूद टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर्स और ड्रॉइंग एडिट कर सकते हैं। इस दौरान पोस्ट के व्यूज और उस पर आए लाइक्स और रिप्लाई वैसे ही बरकरार रहेंगे।
इस नए ऑप्शन के बाद अगर पोस्ट में कुछ छोटी-मोटी स्पेलिंग की गलतियां या बाद में सुधार करने के लिए स्टोरी को डिलीट करने या उसे दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। इस अपडेट से कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस और सोशल मीडिया मैनेजर्स को काफी फायदा होने वाला है। क्योंकि किसी पोस्ट को डिलीट करके दोबारा अपलोड करने से उसके एंगेजमेंट मेट्रिक्स जैसे व्यूज और लाइक्स पर असर पड़ता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि Instagram पर एडिट हुई स्टोरीज पर एडिटेड का लेबल भी नजर आएगा। इससे स्टोरीज देखने वालों को पता चलेगा कि पोस्ट पब्लिश होने के बाद उसमें क्या बदलाव हुआ है।
कैसें करें इंस्टाग्राम स्टोरी को एडिट
यूजर्स को सबसे पहले Instagram पर जाना है।
उसके बाद यूजर्स को अपनी स्टोरी खोलना है।
फिर नीचे दाईं ओर दिए गए थ्री-डॉट मीनू पर जाना है।
उसके बाद एडिट स्टोरी ऑप्शन का चयन करना है और स्टोरी में बदलाव किया जा सकता है।
इंस्टाग्राम स्टोरीज में आए नए टूल
इंस्टाग्राम ने स्टोरीज बनाने वाले इंटरफेस में भी नए टूल्स को अपडेट किया है।
प्लेटफॉर्म पर नए फॉन्ट और कलर वाले नए स्टिकर्स शामिल किए गए हैं।
अब स्टोरी में ब्लर और ग्रेडिएंट बैकग्राउंड के नए ऑप्शन भी शामिल किए गए हैं।
अब स्टोरी में एक साथ कई इमेज का चयन और उन्हें शेयर करना काफी आसान हो गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999