• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की

Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की

Zomato के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस मार्केट में आते ही चर्चा और विवाद दोनों में घिर गया है।

Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की

Photo Credit: Temple

Temple कुछ दिनों पहले प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ था।

ख़ास बातें
  • दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।
  • Temple डिवाइस 6 कलर ऑप्शन में आता है।
  • Temple डिवाइस की कीमत ₹85,000 है।
विज्ञापन

Zomato के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस मार्केट में आते ही चर्चा और विवाद दोनों में घिर गया है। Temple कुछ दिनों पहले प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ था और अब यह डिवाइस आउट ऑफ स्टॉक भी हो चुका है। कंपनी की वेबसाइट पर पहला बैच सोल्ड आउट नजर आ रहा है और अगले बैच के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। यानी कि अब अगर किसी को यह डिवाइस चाहिए तो उसके लिए इंतजार करना होगा। ₹85,000 की कीमत वाला Temple डिवाइस 6 कलर ऑप्शन में आता है। सोशल मीडिया पर द लिवर डॉक (The Liver Doc) के नाम से फेमस डॉ सारियाक एबी फिलिप्स ने Temple  की आलोचना की।

डिवाइस की बुकिंग हाल ही में शुरू हई थी और अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। अब केरल के एक डॉक्टर The Liver Doc ने X पोस्ट में Temple डिवाइस पर सवाल उठाते हुए लिखा कि अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं आया है, लेकिन फिर डिवाइस आउट ऑफ ऑर्डर हो गया है। डिवाइस के लिए वेटलिस्ट शुरू हो गई है, क्योंकि बैच 01 पूरा तरह सोल्ड आउट हो गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि यह डिवाइस दिमाग के लिए कुछ नहीं करता, यह सिर्फ एक AI वाला फिटनेस ट्रैकर है जो आपकी बातें सुनता है। तंज करते हुए लिखा कि यह उन लोगों के लिए काम आएगा, जिनके पास दिमाग नहीं है और जो अपनी अंतरात्मा की आवाज नहीं सुनते।

The Liver Doc ने एक एक यूजर के पोस्ट के जवाब में Temple डिवाइस की आलोचना की, जिसमें पूछा गया था कि अब तक 13 दिन हो चुके हैं, क्या दीपींदर गोयल रिसर्च पब्लिश करेंगे। पहले उन्होंने कहा था कि वो 24 घंटे के अंदर इसकी रिसर्च पब्लिश करेंगे। The Liver Doc ने जवाब में कहा कि अब वेबसाइट इसका दावा नहीं करती कि यह दिमाग के लिए कुछ करता है। उन्होंने इसे एक एआई एसिस्टेंट वाला फिटनेस ट्रैक बताया। इसके अलावा उन्होंने Temple पर तंज भी कसा कि यह उन लोगों के लिए ही है जो अपनी अंतरात्मा की आवाज नहीं सुनते।

Temple की आधिकारिक वेबसाइट बताती है कि यह एक रूमडेफ एआई वाला दुनिया का पहला सटीक फिटनेस ट्रैकर है जो कि सिर्फ आपकी बात सुन सकता है। इस फीचर का उपयोग इसे पहनने वाले को पता चलता है। अब तक इस यूनिट के पहले बैच के सारे डिवाइस बिक गए हैं। वहीं जो अगले खरीदार हैं वो सभी वेटलिस्ट में सकते हैं। हालांकि, यह खुलासा नहीं किया गया कि पहले बैच में कितने यूनिट थे और कितने ग्राहकों ने इस डिवाइस को खरीदा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  2. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  3. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  5. Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
  6. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  7. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  8. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, हजारों रुपये बढ़ी Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 की कीमत
  9. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  10. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »