• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाने की योजना, ई स्कूटर का प्रोडक्शन बढ़ाएगी कंपनी

Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाने की योजना, ई-स्कूटर का प्रोडक्शन बढ़ाएगी कंपनी

कंपनी की मौजूदा कैपेसिटी 20 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष की है। फैक्टरी की पूरा होने पर यह बढ़कर 1 करोड़ यूनिट्स प्रति वर्ष की हो जाएगी

Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाने की योजना, ई-स्कूटर का प्रोडक्शन बढ़ाएगी कंपनी

कंपनी ने पिछले सप्ताह अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • कंपनी का प्रोडक्शन प्रति दिन 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का है
  • Ola Electric ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Move OS का नया वर्जन भी पेश किया है
  • इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के कॉन्सेप्ट पर काम किया जा रहा है
विज्ञापन
देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्रोडक्शन के साथ ही आगामी वर्षों में डिमांड को पूरा करने के लिए अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी का मौजूदा प्रोडक्शन प्रति दिन 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का है। 

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने बताया कि तमिलनाडु के कृष्णागिरी में मौजूद कंपनी की फैक्टरी का एक्सपैंशन किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि अगले छह से आठ महीनों में मौजूदा कैपेसिटी पूरी हो जाएगी।" उन्होंने बताया कि Ola Electric ने पिछले वर्ष इस सेगमेंट में शुरुआत करने के बाद से एक लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री की है। कंपनी की मौजूदा कैपेसिटी 20 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष की है। फैक्टरी की पूरा होने पर यह बढ़कर 1 करोड़ यूनिट्स प्रति वर्ष की हो जाएगी। कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स जैसे नए प्रोडक्ट्स के कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है। 

Aggarwal ने कहा, "हम कुछ नए कॉन्सेप्ट्स पर काम कर रहे हैं। मैं मोटरबाइक सेगमेंट को लेकर बहुत उत्साहित हूं और अगले वर्ष आप इसमें कुछ बड़ा देखेंगे।" पिछले सप्ताह Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया है। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। 

कंपनी ने बताया कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स हैं। Ola Electric ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Move OS का नया वर्जन भी पेश किया है। Ola S1 Air इसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 84,999 रुपये है। यह शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस है। इसमें FAME II सब्सिडी शामिल है। इस प्राइस में राज्य की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं है। यह कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोरक्लेन व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिलेगा। इसके फ्रंट ड्रम ब्रेक और रियर डिस्क ब्रेक हैं। इसका वजन लगभग 99 किलोग्राम का है। कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »