सिंगल चार्ज में 180km की रेंज वाले Ola के ई-स्कूटर S1 Pro पर Rs 10,000 का डिस्काउंट

S1 Pro का प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे 10,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है

सिंगल चार्ज में 180km की रेंज वाले Ola के ई-स्कूटर S1 Pro पर Rs 10,000 का डिस्काउंट

Ola Electric का यह ऑफर दशहरा, 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा

ख़ास बातें
  • S1 Pro का प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये का है
  • इसे 10,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है
  • कंपनी के S1 और S1 Pro स्कूटर्स की जल्द नेपाल में बिक्री शुरू की जाएगी
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric अपने S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फेस्टिव सीजन में बड़ा डिस्काउंट देगी। S1 Pro का प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे 10,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने बताया कि यह ऑफर दशहरा, 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। इसके साथ फाइनेंस के विकल्प भी होंगे।

डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए कस्टमर्स को Ola Electric की वेबसाइट पर फेस्टिव ऑफर टैब को क्लिक करना होगा। इसके बाद S1 Pro को डिस्काउंटेड प्राइस, लगभग 1.30 लाख रुपये पर खरीदने का विकल्प मिलेगा। इस ई-स्कूटर की सिंगल चार्ज में ARAI से सर्टिफाइड रेंज 180 किलोमीटर से अधिक की है। हालांकि, वास्तविक स्थितियों में इसके लगभग 170 किलोमीटर होने का दावा किया जाता है। इसकी टॉप स्पीड 116 kmph है और यह 0 से 40 kmph तक की स्पीड तीन सेकेंड से कम में पकड़ लेता है। इसमें 4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है जिसे चार्ज होने में लगभग 6 घंटे 30 मिनट लगते हैं। 

Ola Electric इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की योजना बना रही है। कंपनी ने बताया कि उसके S1 और S1 Pro स्कूटर्स की जल्द नेपाल में बिक्री शुरू की जाएगी। इसके लिए नेपाल में CG Motors के साथ एग्रीमेंट किया गया है। कंपनी ने कहा कि नेपाल में ये स्कूटर्स अगली तिमाही से उपलब्ध होंगे। इसके बाद कंपनी लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन कर सकती है। Ola के फाउंडर और CEO, Bhavish Aggarwal ने कहा,  "विदेश में हमारे एक्सपैंशन का मतलब कंपनी की ग्रोथ के साथ ही दुनिया में EV सेगमेंट को आगे बढ़ाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होने का संकेत है।"  उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट को अगले लेवल पर ले जाने के लिए भारत को बड़ा योगदान देना होगा। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी।

कंपनी ने पिछले वर्ष ई-स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी और इसकी योजना 2024 तक इलेक्ट्रिक कारें बनाने की है। इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी ने बताया था कि इस कार की रेंज सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। ओला ने इस वर्ष की पहली छमाही में स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना को टाल दिया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Speed, OLA electric, Price, Market, Discount, range, Charge, Expansion, EV, Sales
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »