Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

इस इलेक्ट्रिक SUV में सिक्योरिटी के लिए एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं

Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

यह सेफ्टी रेटिंग XEV 9S के सभी वेरिएंट्स के लिए लागू है

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Mahindra & Mahindra की XEV 9S को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह सेफ्टी रेटिंग XEV 9S के सभी वेरिएंट्स के लिए लागू है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) में XEV 9S को एडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट्स में से 31.15 और चाइल्ड ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट्स में से 45 मिले हैं। ये रिजल्ट फाइव-स्टार रेटिंग देता है। इस इलेक्ट्रिक SUV ने साइड-इम्पैक्ट टेस्टिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा अन्य टेस्ट्स में भी XEV 9S को बेहतर रेटिंग मिली है। 

पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च की गई XEV 9S में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं। इसका 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है। XEV 9S का डिजाइन मॉडर्न लुक वाला है। इसमें L-शेप LED DRL, वर्टिकल तरीके से लगे प्रोजेक्टर हेडलैम्प और दोनों छोर पर Mahindra Electric का लोगो है। इसकी एक बड़ी विशेषता केबिन स्पेस है। इसमें फ्रंट और सेकेंड रो में 4,076 लीटर का स्पेस है। XEV 9S में 527 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिक्योरिटी के लिए एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे कई फीचर्स हैं। 

हाल ही में महिंद्रा ने XEV 9S का छह सीट वाला वर्जन लॉन्च किया था। इसमें केबिन का बेहतर एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराने के लिए सेकेंड रो की जगह अलग सीट्स दी गई हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सीट पर प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलता है। इसके लिए Boss मोड, रिक्लाइन और स्लाइडिंग एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड सेकेंड रो सीट्स और अलग सनशेड दिए गए हैं। इसके साथ वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है। XEV 9S में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम है। इसमें 31.24 cm की तीन स्क्रीन दी गई हैं। इसके साथ ही 5G कनेक्टिविटी के लिए भी सपोर्ट है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  2. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  4. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  5. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  9. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  10. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »