• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 141km चलने वाला Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 500km रेंज वाली कार 2024 में देगी दस्तक

सिंगल चार्ज में 141km चलने वाला Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 500km रेंज वाली कार 2024 में देगी दस्तक

कीमत की बात की जाए तो Ola S1 की भारत में कीमत 99,999 रुपये तय की गई है जो कि FAME II सब्सिडी समेत शुरुआती कीमत है, जिसमें राज्य सरकार की सब्सिडी को बाहर रखा गया है।

सिंगल चार्ज में 141km चलने वाला Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 500km रेंज वाली कार 2024 में देगी दस्तक

Photo Credit: Ola Electric

Ola S1 स्कूटर 95kmph की टॉप स्पीड प्रदान कर सकता है।

ख़ास बातें
  • Ola S1 की भारत में कीमत 99,999 रुपये तय की गई है।
  • Ola S1 में 3KWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है।
  • Ola S1 स्कूटर ARAI सर्टिफाइड 141 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन
Ola Electric ने भारतीय  बाजार में सोमवार को Ola S1 को पेश कर दिया है। यह कंपनी का दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस स्कूटर का ऐलान पहली बार कंपनी ने बीते साल किया था और यह ओला एस 1 प्रो का ज्यादा किफायती वर्जन है। Ola S1 की बैटरी कैपेसिटी 3KWh है और इसकी टॉप स्पीड 95kmph है। कंपनी के मुताबिक इस स्कूटरी की ARAI रेंज 141km किमी और 101km नॉर्मल रेंज है। म्यूजिक, नेविगेशन, कंपेटिबल ऐप, रिवर्स मोड जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स से लैस यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मूवओएस 3 अपडेट का सपोर्ट करेगा। आइए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मंगलवार को एक वर्चुअल इवेंट में कंपनी ने यह भी ऐलान किया कि वह 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। ओला के मुताबिक पहली इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर 4 सेकंड के अंदर 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ेगी और इसकी रेंज 500 किमी से ज्यादा होगी। इसमें ग्लास रूफ होगी और व्हीकल एसिस्टेड ड्राइविंग को भी सपोर्ट करेगा और इसमें की लेस और हैंडल-लेस डोर होंगे।
 

Ola S1 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Ola S1 की भारत में कीमत 99,999 रुपये तय की गई है जो कि FAME II सब्सिडी समेत शुरुआती कीमत है, जिसमें राज्य सरकार की सब्सिडी को बाहर रखा गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Coral Glam, Jet Black, Liquid Silver, Neo Mint और Porcelain White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

आज से Ola S1 के लिए 499 रुपये में बुकिंग शुरू हो गई है। अर्ली एक्सेस ऑफर का लाभ उठाने वाले ग्राहक 1 सितंबर को फाइनल पेमेंट कर पाएंगे। उपलब्धता की बात करें तो ओला एस 1 की बिक्री 2 सितंबर से शुरू होगी और डिलीवरी 7 सितंबर से शुरू होगी। ओला के मुताबिक ग्राहक स्कूटर को लोन प्रोसेसिंग फीस माफी के साथ 2,999 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
 

Ola S1 के स्पेसिफिकेशंस


बैटरी की बात करें तो Ola S1 स्कूटर में 3KWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। स्पीड की बात करें तो यह स्कूटर 95kmph की टॉप स्पीड प्रदान कर सकता है। इस स्कूटर में क्रूज मोड और रिवर्स मोड मिलते हैं। Ola S1, कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है जो कि भारतीय बाजार में पेश किया गया है, वहीं पहला बीते साल आया था। रेंज की बात करें तो यह स्कूटर ARAI सर्टिफाइड 141 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है, वहीं नॉर्मल मोड पर ट्रू रेंज 101km, इको मोड पर 128km और स्पोर्ट्स मोड पर 90km है।

नए Ola S1 एंटी थेफ्ट अलर्ट सिस्टम और जियो फेंसिंग के साथ सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर एक ऐसे बैटरी पैक से लैस होगा जो कि फ्लेम रिटार्डेंट होने के साथ पानी और धूल प्रतिरोधी है। ओला एस1 में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक हैं। इसके अलावा 'हिल होल्ड' फीचर है जो कि ट्रैफिक में राइडिंग और नेविगेट करने में आसान रहता है। सस्पेंशन की बात करें तो यह रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन और फ्रंट सिंगल फोर्क सस्पेंशन से लैस है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ओला एस1 MoveOS 2 पर काम करता है जो कि नेविगेशन, म्यूजिक प्लेबैक, कंपेनियन ऐप और रिवर्स मोड की सुविधा प्रदान करता है। 

Editor's Note: ओला ने Ola S1's ARAI रेंज की फिगर को 131km से 141km किया है, इसलिए इस लेख को भी अपडेट किया गया है।     

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola S1 Electric Scooter, Ola S1 Range, Ola Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »