• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ola Electric की विदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी, नेपाल से होगी शुरुआत

Ola Electric की विदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी, नेपाल से होगी शुरुआत

Ola Electric ने कहा कि नेपाल में ये स्कूटर्स अगली तिमाही से उपलब्ध होंगे। इसके बाद कंपनी लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन कर सकती है

Ola Electric की विदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी, नेपाल से होगी शुरुआत

कंपनी ने पिछले वर्ष ई-स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी

ख़ास बातें
  • कंपनी के स्कूटर्स अगली तिमाही से नेपाल में उपलब्ध होंगे
  • ओला ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी
  • इसकी योजना 2024 तक इलेक्ट्रिक कारें बनाने की है
विज्ञापन
ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली कंपनी Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यूनिट Ola Electric इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की योजना बना रही है। कंपनी ने बताया कि उसके S1 और S1 Pro स्कूटर्स की जल्द नेपाल में बिक्री शुरू की जाएगी। इसके लिए नेपाल में CG Motors के साथ एग्रीमेंट किया गया है।

Ola Electric ने कहा कि नेपाल में ये स्कूटर्स अगली तिमाही से उपलब्ध होंगे। इसके बाद कंपनी लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन कर सकती है। Ola के फाउंडर और CEO, Bhavish Aggarwal ने कहा,  "विदेश में हमारे एक्सपैंशन का मतलब कंपनी की ग्रोथ के साथ ही दुनिया में EV सेगमेंट को आगे बढ़ाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होने का संकेत है।"  उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट को अगले लेवल पर ले जाने के लिए भारत को बड़ा योगदान देना होगा। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। 

कंपनी ने लगभग 200 इंजीनियरिंग जॉब्स घटाने का फैसला किया है। जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप के इनवेस्टमेंट वाली Ola का कहना है कि वह एक इंटीग्रेटेड मोबिलिटी कंपनी बनने पर फोकस कर रही है। ओला ने टू-व्हीलर्स, फोर-व्हीलर्स और मैन्युफैक्चरिंग में स्थिति मजबूत करने की तैयारी की है। देश के कैब राइड मार्केट में ओला ने Uber को पीछे छोड़कर बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी ने पिछले वर्ष ई-स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी और इसकी योजना 2024 तक इलेक्ट्रिक कारें बनाने की है। ओला ने इस वर्ष की पहली छमाही में स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना को टाल दिया था। इसका कारण मार्केट में वोलैटिलिटी और अन्य स्टार्टअप्स की कमजोर लिस्टिंग थी। 

इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी ने बताया था कि इस कार की रेंज सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। यह 4 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकेगी। कंपनी ने पिछले वर्ष Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लॉन्च के साथ EV सेगमेंट में शुरुआत की थी। Aggarwal ने हाल ही में वर्ल्ड EV डे पर ट्विटर पर कंपनी की इलेक्ट्रिक कार से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। इसमें कार की डिजाइनिंग को दिखाया गया है, जिसमें कंप्यूटर और क्ले मॉडलिंग के जरिए कार का बाहरी ढांचा बनाया जा रहा है।  


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »