बेंगलुरु के रहने वाले राजा विजय कुमार को पारे से सोना बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट मिल गया है।
Photo Credit: Pexels/Zlaťáky.cz
अगर किसी केमिकल एलिमेंट को कन्वर्ट करके किसी अन्य एलिमेंट में बदला जा सके, जिसमें सोने में भी शामिल हो तो कैसा लगेगा? बेंगलुरु के रहने वाले एक भारतीय आविष्कारक को एक ऐसी ही प्रक्रिया के लिए पेंटेट मिला है। यह प्रक्रिया किसी न्यूक्लियर रिएक्टर या रेडियोएक्टिव रिएक्शन के बिना खासतौर पर जनरेट की गई फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें न्यूक्लियर रिएक्टर या रेडियोएक्टिव रिएक्शन नहीं होता और न ही कोई विखंडन (Fission) या संलयन (Fusion) होता है। उनकी एक्सपेरिमेंट रिपोर्ट से पता चला है कि संसाधित सैंपल में सोना, चांदी और कई अन्य तरह के एलिमेंट मौजूद हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पिछले साल मिला पेटेंट
बेंगलुरु के राजा विजय कुमार के इस आविष्कार को ग्रैविटोरेडियोफिजिकल न्यूक्लियर ट्रांसम्यूटेशन (GNT) कहा जाता है। इसका भारतीय पेटेंट नंबर 5683222 है। इस पेटेंट के लिए 21 नवंबर, 2017 को आवेदन किया गया था और करीबन 8 साल बाद 2025 की दूसरी छमाही में इसका पेटेंट मिला।
कौन हैं राजा विजय कुमार
बेंगलुरु के राजा विजय कुमार स्केलीन एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और चीफ साइंटिफिक ऑफिसर हैं। उनका कहना है कि GNT का इस्तेमाल भविष्य में एनर्जी, मेडिसिन, जेनेटिक्स, इंडस्ट्री और स्पेस जैसे सेक्टर में किया जा सकता है।
यह कैसे काम करता है
सबसे पहले तो यह समझने की जरूरत है कि एक एलिमेंट दूसरे से अलग क्यों होता है। हर एलिमेंट एटम से बना होता है और प्रत्येक एटम के सेंटर में एक न्यूकलियस होता है। इस न्यूकलियस में प्रोटॉन की संख्या ही उस एलिमेंट की पहचान तय करती है। जैसे कि सोने में 79 प्रोटॉन होते हैं, जबकि पारे में 80 होते हैं। इसलिए पारे को सोने में बदलने के लिए उसके न्यूकलियस के स्ट्रक्चर में बदलाव करना होगा। यानी कि एक प्रोटॉन और एक इलेक्ट्रॉन को हटाना होगा और ऐसा कोई सामान्य केमिकल रिएक्शन नहीं कर सकता।
इस प्रक्रिया में एक खासतौर पर डिजाइन किए गए रिएक्टर का उपयोग किया जाता है। बूम ट्यूब एक ट्यूब के आकार का रिएक्टर है जो कि फ्री फॉल और वेटलेसनेस पैदा करता है। इसमें एल्युमिनियम एलॉय से बने एंटीना लगे होते हैं, जो एक हाई-पावर, हाई-फ्रीक्वेंसी जनरेटर से जुड़े होते हैं। इस डिवाइस में वैक्यूम से अंदर तापमान और दबाव को कंट्रोल करने के सिस्टम भी मौजूद हैं।
इस प्रक्रिया के हैं दो फेज:
पहले फेज में एक फ्रीक्वेंसी का उपयोग उस केमिकल कंपाउंड से टारगेट एलिमेंट को अलग करने के लिए किया जाता है जिसमें वह मौजूद होता है। फिर दूसरे फेज में एलिमेंट के न्यूकलियस में बदलाव लाने के लिए दूसरी फ्रीक्वेंसी का प्रयोग किया जाता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी सैंपल में सोना, चांदी या अन्य एलिमेंट का पता चलने का मतलब यह नहीं है कि वह टेक्नोलॉजी या प्रक्रिया बड़े स्तर पर इस्तेमाल की जा सकती है। लैब की टेक्नोलॉजी सिर्फ यह बताती है कि वहां क्या मौजूद है न कि यह कि वह कैसे बना है। अभी स्वतंत्र वैज्ञानिकों और प्रयोगों द्वारा गहन जांच के बाद पता चलेगा कि यह क्या काम करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे