Nvidia के CEO के तौर पर वापसी की Jensen की पेशकश को कंपनी ने नकार दिया है। Nvidia के चेयरमैन, Harvey Jones ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Jensen के इस्तीफे को एकमत से स्वीकार कर लिया है
चीन की जासूस के साथ अफेयर्स का खुलासा होने पर Jensen ने इस्तीफा दिया था
बड़ी चिप मेकिंग कंपनियों में शामिल Nvidia ने Jensen Huang के इस्तीफे के बाद नए चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की तलाश शुरू कर दी है। पिछले सप्ताह चीन की एक कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद Jensen ने इस्तीफा दिया था। इस स्कैंडल के सामने आने के बाद Nvidia के शेयर में भारी गिरावट हुई थी।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Nvidia के CEO के तौर पर वापसी की Jensen की पेशकश को कंपनी ने नकार दिया है। Nvidia के चेयरमैन, Harvey Jones ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Jensen के इस्तीफे को एकमत से स्वीकार कर लिया है और उन्हें CEO के तौर पर बहाल करने का कोई इरादा नहीं है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने Jensen का समर्थन किया था। सिलिकॉन वैली के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने भी उनकी बहाली के लिए प्रेशर डाला था।
इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में Jensen ने कहा था कि अ्गर कंपनी का बोर्ड शेयर्सहोल्डर्स, वर्कर्स और कंपनी के हित में उनकी वापसी का फैसला करता है तो वह इसके लिए सम्मानित महसूस करेंगे। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत जीवन में बड़ी गलतियों को स्वीकार किया था। अगले महीने अमेरिकी पार्लियामेंट में Jensen की पेशी भी होनी है। अमेरिकी कांग्रेस की फॉरन अफेयर्स, इंटेलिजेंस और चाइना सेलेक्ट कमेटियों के सामने 1 दिसंबर को उनकी पेशी होगी। इससे अगले दिन Nvidia के जनरल काउंसल Tim Teter भी इन कमेटियों के सामने पेश होंगे। अमेरिका के कुछ सांसदों की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "अमेरिका की सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका पर हम इन दोनों का पक्ष जानने का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी लोगों को हमारे एडवांस्ड चिप्स का एक्सेस चीन के खतरनाक लोगों को देने में इन दोनों की भूमिका पर उत्तर चाहिए।"
Jensen के सिंगापुर की टेक्नोलॉजी कंपनी Megaspeed की एग्जिक्यूटिव Alice Huang से अफेयर का खुलासा हुआ था। Nvidia के क्लाइंटस में Megaspeed भी शामिल है। इससे Megaspeed को बिक्री वाले चिप्स की गैर कानूनी तरीके से चीन को तस्करी की आशंका जताई गई थी। इससे अमेरिका की सुरक्षा को लेकर खतरे का भी जोखिम बताया गया था। Nvidia ने नए CEO के लिए संभावित उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ