• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पति पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची

पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची

गुजरात के वडोदरा में एक शिक्षक ने पत्नी से विवाद सुलझाने के लिए AI चैटबॉट से सलाह ली। आरोप है कि चैटबॉट ने उसे झगड़ों की रिकॉर्डिंग करने और तलाक लेने का सुझाव दिया। मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंच गया।

पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची

Photo Credit: AI Generated

AI चैटबॉट की सलाह के बाद पति-पत्नी के विवाद में पहुंची महिला हेल्पलाइन

ख़ास बातें
  • पत्नी से विवाद सुलझाने के लिए शिक्षक ने AI से सलाह ली
  • AI की सलाह पर पति झगड़ों की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगा
  • अभयम हेल्पलाइन की काउंसलिंग के बाद दंपति ने रिश्ता बचाने का फैसला किया
विज्ञापन

गुजरात के वडोदरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए एक शिक्षक ने AI चैटबॉट की मदद ली। हालांकि, मामला सुलझने के बजाय और बिगड़ गया। पत्नी के मुताबिक, AI की सलाह पर पति ने उनके झगड़ों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। इसके बाद चैटबॉट ने कथित तौर पर पति को तलाक लेने का सुझाव दिया। AI की इस सलाह के बाद शिक्षक तलाक की जिद पर अड़ गए। आखिरकार परेशान पत्नी को महिला हेल्पलाइन अभयम से मदद मांगनी पड़ी।

मामला वडोदरा में रहने वाली 25 वर्षीय महिला का है। उसकी शादी करीब दो साल पहले एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए परिवारों की सहमति से हुई थी। उसका पति एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। महिला शादी से पहले नौकरी करती थी, लेकिन बाद में उसने गृहिणी बनकर रहने का फैसला किया। हालांकि, पति चाहता था कि वह दोबारा नौकरी शुरू करे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले करीब छह महीने से लगातार बहस और विवाद हो रहे थे।

महिला ने अभयम हेल्पलाइन को बताया (via India Today) कि उसका पति पिछले करीब दो महीने से वैवाहिक विवाद सुलझाने के लिए AI चैटबॉट से सलाह ले रहा था। वह चैटबॉट के सुझावों के आधार पर पत्नी के साथ व्यवहार करने लगा था। महिला के मुताबिक, AI ने उसे झगड़ों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सलाह दी थी। इसके बाद शिक्षक ने दोनों के बीच होने वाली बहस को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि इस वजह से उनके रिश्ते में तनाव और बढ़ गया।

महिला के अनुसार, इसी दौरान AI ने उसके पति को तलाक लेने का सुझाव दिया। इसके बाद शिक्षक शादी खत्म करने की जिद पर अड़ गए, जबकि पत्नी रिश्ता बचाना चाहती थी। परेशान होकर महिला ने अभयम महिला हेल्पलाइन से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने दोनों से बातचीत की और काउंसलिंग की। टीम ने शिक्षक को समझाया कि शादी जैसे रिश्ते से जुड़े बड़े फैसले किसी मशीन की सलाह पर नहीं लेने चाहिए। दोनों को एक-दूसरे की भावनाओं और जरूरतों को समझने के लिए समय देने की सलाह भी दी गई। अभयम टीम की काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने आपस में बातचीत की और अपने मतभेद सुलझाने की कोशिश करने पर सहमति जताई।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  2. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  4. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  5. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  6. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  7. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  8. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  9. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  10. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »