Samsung ने इस साल नए नाम के साथ अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G लॉन्च किया था जो कि अब डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G में 8 इंच की AMOLED इंटरनल डिस्प्ले है।
Samsung ने इस साल नए नाम के साथ अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G लॉन्च किया था जो कि अब डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। विजय सेल्स में डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत हो रही है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G पर मिलने वाले डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,94,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल ₹1,99,999 में लॉन्च हुआ था। वहीं बैंक ऑफर में इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹10,000 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,84,999 हो जाएगी। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से करीबन ₹15,000 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G में 8 इंच की AMOLED इंटरनल डिस्प्ले दी गई है, जिसका 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट है।
Galaxy Z Fold 8 Ultra एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है।
Samsung के इस फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है।
Galaxy Z Fold 8 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
Samsung के इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से भी लैस किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent
Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश