सायबर स्कैम में मुंबई पुलिस ने की 16 लोगों की गिरफ्तारी

इन आरोपियों ने शहर के एक व्यक्ति को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में इनवेस्टमेंट का लालच देकर धोखाधड़ी की थी

सायबर स्कैम में मुंबई पुलिस ने की 16 लोगों की गिरफ्तारी

इस मामले में आरोपियों की दो बैंक एंप्लॉयी मदद कर रहे थे

ख़ास बातें
  • आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 34 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है
  • इस मामले में दो महीने पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी
  • बहुत से राज्यों में इस तरह के स्कैम बढ़ रहे हैं
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों में सायबर स्कैम के मामले बढ़े हैं। मुंबई पुलिस के सायबर सेल ने ऐसे ही एक मामले में दो बैंक एंप्लॉयीज सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने शहर के एक व्यक्ति को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में इनवेस्टमेंट का लालच देकर धोखाधड़ी की थी। यह स्कैम एक ऐप के जरिए किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 34 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। शिकायतकर्ता ने शुरुआत में आरोपियों के बताए गए एक ऐप के जरिए 26 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट किया था। ऐप पर उन्हें मुनाफा दिख रहा था लेकिन वह रकम को निकाल नहीं पा रहे थे। शिकायतकर्ता ने इसके बाद रकम को निकालने के लिए आरोपियों को अतिरिक्त भुगतान किया लेकिन इसके बाद भी रकम लेने में नाकाम रहने पर उन्हें ठगी का पता चला और उन्होंने लगभग दो महीने पहले सायबर सेल के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायकर्ता की बैंक ट्रांजैक्शंस से जुड़ी डिटेल्स हासिल की, जिससे यह पता चला कि उनके एकाउंट से रकम को 29 बैंकों के कई करंट एकाउंट्स में ट्रांसफर किया गया है। 

इन एकाउंट्स को खोलने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में पता चला कि उन्हें जाली दस्तावेजों से बैंक एकाउंट्स खोलने और सिम कार्ड्स उपलब्ध कराने के लिए कुछ रकम दी जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में दो बैंक एंप्लॉयीज को भी गिरफ्तार किया है। ये आरोपियों की मदद कर रहे थे। हालांकि, इस मामले का सरगना फरार है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

ऐसे अपराधों पर नियंत्रण के लिए बहुत से राज्यों में पुलिस की सायबर डिविजन बनाई गई हैं। इसी महीने हरियाणा में ऐसे 27,824 फोन नंबर्स की पहचान की गई है जिनका इस्तेमाल सायबर अपराधों के लिए किया जा रहा है। इन फोन नंबर्स को जल्द ब्लॉक किया जाएगा। इन फोन नंबर्स की पहचान सायबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर और कंप्लेंट पोर्टल के जरिए की गई है। इन फोन नंबर्स की डिटेल्स फील्ड यूनिट्स को भेजी गई हैं, जिससे इन्हें होम मिनिस्ट्री के तहत आने वाले सायबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के सायबरसेफ पोर्टेल पर अपलोड कर ब्लॉक किया जा सकेगा। इन नंबर्स में से सबसे अधिक गुरूग्राम (7,142) के हैं। इसके बाद फरीदाबाद (3,896) है। राज्य के पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, हिसार और अंबाला में जिलों में भी सायबर क्राइम के लिए इस्तेमाल हो रहे मोबाइल नंबर्स की बड़ी संख्या है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »