• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • सायबर क्राइम में इस्तेमाल हो रहे 27,000 से ज्यादा फोन नंबर्स होंगे ब्लॉक 

सायबर क्राइम में इस्तेमाल हो रहे 27,000 से ज्यादा फोन नंबर्स होंगे ब्लॉक 

हरियाणा में ऐसे 27,824 फोन नंबर्स की पहचान की गई है जिनका इस्तेमाल सायबर अपराधों के लिए किया जा रहा है

सायबर क्राइम में इस्तेमाल हो रहे 27,000 से ज्यादा फोन नंबर्स होंगे ब्लॉक 

इन फोन नंबर्स की पहचान सायबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर और कंप्लेंट पोर्टल के जरिए की गई है

ख़ास बातें
  • इन नंबर्स में से सबसे अधिक गुरूग्राम (7,142) के हैं
  • इस वर्ष राज्य में सायबर क्राइम की 47,000 से अधिक शिकायतें मिली हैं
  • कई राज्यों में सायबर क्राइम से निपटने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में सायबर क्राइम के मामले बढ़े हैं। ऐसे अपराधों पर नियंत्रण के लिए बहुत से राज्यों में पुलिस की सायबर डिविजन भी बनाई गई हैं। हरियाणा में ऐसे 27,824 फोन नंबर्स की पहचान की गई है जिनका इस्तेमाल सायबर अपराधों के लिए किया जा रहा है। इन फोन नंबर्स को जल्द ब्लॉक किया जाएगा।

राज्य के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (क्राइम), ओ पी सिंह ने बताया कि इन फोन नंबर्स की पहचान सायबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर और कंप्लेंट पोर्टल के जरिए की गई है। इन फोन नंबर्स की डिटेल्स फील्ड यूनिट्स को भेजी गई हैं, जिससे इन्हें होम मिनिस्ट्री के तहत आने वाले सायबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के सायबरसेफ पोर्टेल पर अपलोड कर ब्लॉक किया जा सकेगा। इन नंबर्स में से सबसे अधिक गुरूग्राम (7,142) के हैें। इसके बाद फरीदाबाद (3,896) है। राज्य के पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, हिसार और अंबाला में जिलों में भी सायबर क्राइम के लिए इस्तेमाल हो रहे मोबाइल नंबर्स की बड़ी संख्या है।  

इस वर्ष सितंबर तक राज्य में सायबर क्राइम की 47,000 से अधिक शिकायतें मिली हैं। हरियाणा में सायबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, सायबर पुलिस स्टेशंस और कई पुलिस स्टेशंस में मौजूद 309 सायबर डेस्क पर ऐसी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। इस महीने की शुरुआत में गुरूग्राम के सायबर पुलिस सेल ने शहर के लोगों को ऐसे सायबर अपराधियों से बचने की सलाह दी है जो उनके SIM कार्ड को अपग्रेड करने के बहाने से उनके साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। 

लोगों से किसी टेलीकॉलर को वन-टाइम पासवर्ड (OTP) नहीं बताने के लिए कहा गया है क्योंकि इससे उनके बैंक एकाउंट से रकम निकाली जा सकती है। गुरूग्राम उन आठ शहरों में शामिल है जहां पहले फेज में 5G सर्विसेज शुरू की गई हैं। बहुत से राज्यों में पुलिस को ऐसी शिकायतें मिल रही हैं जिनमें मोबाइल फोन पर आए लिंक को क्लिक करने पर उनके बैंक एकाउंट से रकम निकाल ली गई। गुरूग्राम में पुलिस की टीमें इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कॉलेजों, मॉल्स, ग्राम पंचायतों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जा रही हैं। गुरूग्राम में कुछ लोग ऐसे सायबर अपराधियों का निशाना बने हैं जिन्होंने उनके SIM को अपग्रेड करने के बहाने से धोखाधड़ी की है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »