Maruti Suzuki को सेमीकंडक्टर की कमी से प्रोडक्शन का होगा नुकसान

पिछले वित्त वर्ष में मारुति सुजुकी को लगभग 1.7 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का नुकसान उठाना पड़ा था

Maruti Suzuki को सेमीकंडक्टर की कमी से प्रोडक्शन का होगा नुकसान

कंपनी के पास लंबित ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर चार लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है

ख़ास बातें
  • कंपनी को अगली तिमाही में स्थिति में कुछ सुधार होने की उम्मीद है
  • सेमीकंडक्टर्स की कमी से ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रोडक्शन पर असर हुआ है
  • पिछले कई महीनों से मारुति को प्रोडक्शन में कटौती करनी पड़ रही है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी से मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में प्रोडक्शन का नुकसान होगा। हालांकि, कंपनी को अगली तिमाही में स्थिति में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। पिछले कई महीनों से मारुति को सेमीकंडक्टर की सप्लाई में कमी से प्रोडक्शन में कटौती करनी पड़ रही है। इस वजह से कंपनी को डिमांड को पूरा करने में मुश्किल हो रही है। 

पिछले वित्त वर्ष में मारुति को लगभग 1.7 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का नुकसान हुआ था। कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सेल्स एंड मार्केटिंग), Shashank Srivastava ने बताया, "पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हमें लगभग 45,000 यूनिट्स का नुकसान हुआ था और चौथी तिमाही में नुकसान लगभग 38,000 यूनिट्स का था।" कंपनी के पास लंबित ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर चार लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसमें Ertiga के लिए सबसे अधिक लगभग एक लाख बुकिंग हैं। इसके अलावा Brezza SUV के लिए यह संख्या 60,000 और हाल ही में लॉन्च की गई Fronx के लिए 30,000 यूनिट्स से अधिक है। 

इस बारे में श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी को अप्रैल में प्रोडक्शन का नुकसान हुआ था और यह स्थिति मई और जून में भी बरकरार रहने की आशंका है। उनका कहना था कि जुलाई से स्थिति में सुधार हो सकता है। कंपनी की Jimny SUV को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। मारुति को इसके लिए 30,000 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। कंपनी ने इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में Jimny को पेश किया था। मारुति सुजुकी के लिए यह SUV सेगमेंट में स्थिति मजबूत करने में मददगार हो सकती है। 

कंपनी को Jimny SUV के लॉन्च से पहले इसके लिए अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी बिक्री कंपनी के शोरूम की चेन Nexa के जरिए की जाएगी। मारुति के पास इस सेगमेंट में Grand Vitara और हाल ही में लॉन्च की गई Fronx मौजूद हैं। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक पारंपरिक ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके सेंटर कंसोल में Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। Jimny में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103bhp की मैक्सिमम पावर और 134.2Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »