Facebook पर यूजर्स के स्मार्टफोन की बैटरी जानबूझ कर खाली करने का आरोप 

फेसबुक को चलाने वाली कंपनी Meta के पूर्व वर्कर George Hayward ने यह हैरान करने वाला दावा किया है

Facebook पर यूजर्स के स्मार्टफोन की बैटरी जानबूझ कर खाली करने का आरोप 

ऐसा करने के लिए 'नेगेटिव टेस्टिंग' का इस्तेमाल किया जाता है

ख़ास बातें
  • Meta के पूर्व वर्कर George Hayward ने यह हैरान करने वाला दावा किया है
  • George को कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया था
  • मेटा के पास 3.7 अरब से अधिक यूजर्स का डेटा है
विज्ञापन
सोशल मीडिया साइट Facebook के एक पूर्व वर्कर्स ने आरोप लगाया है कि फेसबुक और मैसेंजर में उनके यूजर्स के स्मार्टफोन्स की बैटरी को जानबूझ कर खाली करने की क्षमता है। ऐसा करने के लिए 'नेगेटिव टेस्टिंग' का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रोसेस के जरिए टेक्नोलॉजी कंपनियां एक ऐप के फीचर्स की टेस्टिंग के लिए यूजर के फोन की बैटरी को गोपनीय तरीके से खाली कर सकती हैं। 

फेसबुक को चलाने वाली कंपनी Meta के पूर्व वर्कर George Hayward ने यह हैरान करने वाला दावा किया है। George ने बताया कि उन्होंने ये टेस्ट करने से मना कर दिया था। उन्होंने अपनी मैनेजर से कहा था कि इससे किसी को नुकसान हो सकता है। इस पर मैनेजर का जवाब था कि कुछ लोगों का नुकसान कर कंपनी बड़ी संख्या में लोगों की मदद कर सकती है। George को कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में मैनहैटन के फेडरल कोर्ट में मेटा के खिलाफ मामला दाखिल किया है। इसमें कहा गया है कि फेसबुक के यूजर्स को उनके फोन तक तब एक्सेस नहीं मिलने की आशंका है जब उन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है। 

George की ओर से पेश हुए लॉयर ने कहा, "यह गैर कानूनी है और बहुत बुरा है कि मेरे फोन की बैटरी के साथ कोई भी गड़बड़ कर सकता है।" मेटा में जॉब के दौरान कंपनी ने George को एक ट्रेनिंग डॉक्युमेंट दिया था जिसमें नेगेटिव टेस्ट करने के तरीके के बारे में जानकारी थी। इसमें बताया गया था कि मेटा ने पहले भी इस तरह के टेस्ट किए हैं। इस बारे में मेटा की ओर से कोई स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। 

पिछले वर्ष के अंत में मेटा ने अपने दो दर्जन से अधिक वर्कर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स को यूजर एकाउंट्स का एक्सेस हैकर्स को देने के बदले रिश्वत लेने के लिए कंपनी से निकाल दिया है। इनमें से कुछ वर्कर्स ने हजारों डॉलर की रिश्वत ली लेकर हैकर्स की मदद की थी। Wall Street Journal में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया था कि इनमें से कुछ वर्कर्स ने यूजर एकाउंट्स पर गलत तरीकों से कब्जा किया था। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप को चलाने वाली मेटा के पास 3.7 अरब से अधिक यूजर्स का डेटा है और इस कारण से कंपनी और इसके यूजर्स को कई बार हैकर्स निशाना चुके हैं। मेटा ने पिछले महीने कहा था कि वह फेसबुक के लगभग 10 लाख यूजर्स को यह सूचना देने की तैयारी कर रही है कि उनके एकाउंट से जुड़ी डिटेल्स कुछ ऐप्स के जरिए चुराई गई हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »