प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जेवर में शनिवार को India Chip Pvt Ltd की आधार शिला रखी। यह HCL Group और फॉक्सकॉन के बीच 60:40 का ज्वाइंट वेंचर है
पिछले वित्त वर्ष में सेमीकंडक्टर्स का इम्पोर्ट लगभग 18.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.71 लाख करोड़ रुपये का था
स्मार्टफोन से लेकर व्हीकल्स तक में इस्तेमाल होने वाले चिप की डिमांड लगातार बढ़ रही है। भारत में IT कंपनी HCL ने चिप की मैन्युफैक्चरिंग के लिए Foxconn के साथ पार्टरशिप की है। इसके लिए इन दोनों कंपनियों ने ज्वाइंट वेंचर - India Chip Pvt Ltd बनाया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जेवर में शनिवार को India Chip Pvt Ltd की आधार शिला रखी। यह HCL Group और फॉक्सकॉन के बीच 60:40 का ज्वाइंट वेंचर है। इस आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) प्लांट की शुरुआत 2028 तक की जा सकती है। अगले कुछ वर्षों में इस प्लांट में लगभग 3,700 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इसमें केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रोजेक्ट की कॉस्ट का लगभग 70 प्रतिशत उपलब्ध कराया जाएगा और बाकी का इनवेस्टमेंट कंपनी करेगी। इसमें इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की डिजिटल स्क्रीन बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा, "पिछले 11 वर्षों में भारत को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का पावरहाउस बनाया है। दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक्स के एक्सपोर्ट में भारत का तीसरा स्थान है।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का कहना था, "उत्तर प्रदेश का विकास चिप्स के लिए प्रधानमंत्री के विजन पर निर्भर करेगा।" देश में पिछले वित्त वर्ष में सेमीकंडक्टर्स का इम्पोर्ट लगभग 18.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.71 लाख करोड़ रुपये का था। केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के उपाय किए हैं। इससे इम्पोर्ट पर निर्भरता को घटाने में मदद मिलेगी। भारत के कुछ बड़े बिजनेस ग्रुप ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए विदेशी कंपनियों के साथ टाई-अप किए हैं। हाल ही में Tata group ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर Analog Devices के साथ टाई-अप किया था।।
HCL Group की चेयरमैन, Roshni Nadar Malhotra ने बताया, "हमें सेमीकंडक्टर्स के लिए अधिकतम डिमांड भारत से मिलने का अनुमान है। देश में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड का लगभग 25 प्रतिशत हम पूरा कर सकते हैं। हम अपनी मैन्युफैक्चरिंग का 20-30 प्रतिशत एक्सपोर्ट करने की योजना बना रहे हैं।" इस प्लांट से 3,500 से ज्यादा डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने का अनुमान है। इस यूनिट की कैपेसिटी प्रति माह लगभग 20,000 वेफर्स को प्रोसेस करने की होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान