इस स्पीकर की 3,600 mAh की बैटरी 10 घंटे तक के प्लेबैक की पेशकश करती है। इसे 15 W Type-C फास्ट चार्जिंग से जल्द चार्ज किया जा सकता है। Beat Rider CBS 05 Ultra का प्राइस 10,999 रुपये का है
इस स्पीकर को स्मार्टफोन के साथ Bluetooth से कनेक्ट किया जा सकता है
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Cellecor ने Beat Rider CBS 05 Ultra ट्रॉली पार्टी स्पीकर को लॉन्च किया है। यह स्पीकर कराओके और घर पर पार्टी के लिए बेहतर है। पोर्टेबल ट्रॉली डिजाइन वाले इस स्पीकर में 100 W RMS आउटपुट, दो वायरलेस माइक्रोफोन, कनेक्टिविटी के कई विकल्प हैं।
Beat Rider CBS 05 Ultra में 80 W ड्राइवर और 20 W ट्वीटर के जरिए 100 W RMS आउटपुट मिलता है, जिससे पावरफुल बैस को हाई फ्रीक्वेंसी के साथ बैलेंस किया जाता है। इसमें 8 इंच स्पीकर ड्राइव यूनिट है जो इसके नीचे मौजूद है और इसका साइज बैस को अधिकतर कॉम्पैक्ट पार्टी स्पीकर्स से अधिक वजन देता है। इस स्पीकर में बिल्ट-इन DSP से प्रत्येक फ्रीक्वेंसी की ट्यूनिंग की जाती है, जिससे पुरानी हिंदी फिल्मों के मधुर गानों से लेकर नए डांस ट्रैक तक प्लेलिस्ट के सभी गानों में आवाज स्पष्ट और बैस संतुलित रहता है। इसमें दो वायरलेस माइक्रोफोन से 10 मीटर तक की रेंज मिलती है, जिससे सिंगिंग या परफॉर्मेंस के दौरान यूजर्स के पास मूव करने की सुविधा होती है।
इस स्पीकर को स्मार्टफोन के साथ Bluetooth से कनेक्ट किया जा सकता है और इसे USB ड्राइव, TF कार्ड या वायर्ड AUX कनेक्शन से भी प्ले किया जा सकता है, जिससे फोन या पेन ड्राइव में गानों की प्लेलिस्ट को चलाया जा सकता है। Beat Rider CBS 05 Ultra में आसानी से रोल होने वाले व्हील्स और मजबूत ट्रॉली हैंडल है, जिससे इसे इवेंट्स या पार्टी के दौरान आसानी से एक स्थान से दूसरे पर ले जाया जा सकता है। इस स्पीकर की 3,600 mAh की बैटरी 10 घंटे तक के प्लेबैक की पेशकश करती है। इसे 15 W Type-C फास्ट चार्जिंग से जल्द चार्ज किया जा सकता है।
Beat Rider CBS 05 Ultra का प्राइस 10,999 रुपये का है। इस स्पीकर को Cellecor की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है। Beat Rider CBS 05 Ultra के लिए एक वर्ष की वॉरंटी दी जा रही है। Cellecor Gadgets के मैनेजिंग डायरेक्टर, Ravi Agarwal ने कहा, "घर पर सेलिब्रेशन के दौरान सभी लोगों को शामिल करने की कोशिश होती है। आमतौर पर, कराओके का मतलब एक स्पीकर और माइक्रोफोन खरीदने के बाद इन्हें एक साथ चलाने का तरीका खोजना होता है। हम चाहते हैं एक बॉक्स को खोलने के बाद जश्न की शाम के लिए प्रत्येक चीज उपलब्ध हो।"
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ