• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • टेस्ला जल्द गुरूग्राम में शुरू करेगी पहला फुल सेंटर, सेल्स बढ़ाने की तैयारी

टेस्ला जल्द गुरूग्राम में शुरू करेगी पहला फुल सेंटर, सेल्स बढ़ाने की तैयारी

टेस्ला का यह सेंटर 26 नवंबर को खोला जाएगा। इस सेंटर में सेल्स, डिलीवरी, कस्टमर सर्विस और सपोर्ट जैसी सर्विसेज उपलब्ध होंगी

टेस्ला जल्द गुरूग्राम में शुरू करेगी पहला फुल सेंटर, सेल्स बढ़ाने की तैयारी

देश में कंपनी के सिर्फ Model Y को उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • टेस्ला का यह सेंटर 26 नवंबर को खोला जाएगा
  • इस सेंटर में सेल्स, डिलीवरी, कस्टमर सर्विस, सपोर्ट जैसी सर्विसेज मिलेंगी
  • देश में कंपनी के सिर्फ Model Y को उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tesla का भारत में पहला फुल सेंटर अगले सप्ताह गुरूग्राम में खोला जाएगा। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने इसके साथ देश में अपनी वॉल्यूम और रिटेल मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी की है। 

टेस्ला का यह सेंटर 26 नवंबर को खोला जाएगा। इस सेंटर में सेल्स, डिलीवरी, कस्टमर सर्विस और सपोर्ट जैसी सर्विसेज उपलब्ध होंगी। इस वर्ष जुलाई में कंपनी ने मुंबई में अपना पहला शोरूम शुरू किया था। इसके बाद दिल्ली में दूसरा शोरूम खोला गया है। टेस्ला के लिए भारत 50वां इंटरनेशनल मार्केट है। हालांकि, देश में कंपनी के सिर्फ Model Y को उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में पेश किया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। टेस्ला ने पहला सुपरचार्जर मुंबई में शुरू किया था। कंपनी जल्द ही हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु और जयपुर जैसे बड़े शहरों में चार्जिंग की यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। V4 सुपरचार्जर में DC चार्जर के साथ AC चार्जर वाले चार डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टॉल होते हैं। इन चार्जिंग यूनिट्स के साथ सुपरचार्जिंग स्टॉल 250 kW की पीक चार्जिंग स्पीड तक जा सकते हैं। 

भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी पड़ रहा है। अक्टूबर में कंपनी ने मॉडल Y की सिर्फ 40 यूनिट्स बेची हैं। देश में टेस्ला की कुल सेल्स 104 यूनिट्स की रही है। कंपनी की सितंबर तिमाही में इंटरनेशनल सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 7 प्रतिशत बढ़कर लगभग 4,97,100 यूनिट्स की रही है। 

हालांकि, इसके बड़े मार्केट चीन में सेल्स 26,006 यूनिट्स के साथ तीन वर्ष के निचले स्तर पर चली गई है। इसका बड़ा कारण BYD जैसी चाइनीज EV मेकर्स से मिल रहा कड़ा कॉम्पिटिशन है। देश में लग्जरी EV के मार्केट में जर्मनी की Mercedes-Benz और BMW की लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस मार्केट में BYD की भी मौजूदगी है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Tata Motors और MG Motor दो प्रमुख कंपनियां हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »