• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Elon Musk की टेस्ला को लगा बड़ा झटका, कंपनी के EV की सेल्स में भारी गिरावट

Elon Musk की टेस्ला को लगा बड़ा झटका, कंपनी के EV की सेल्स में भारी गिरावट

अमेरिका और चीन जैसे बड़े मार्केट्स में सेल्स घटने की वजह से टेस्ला ने भारत जैसे नए मार्केट्स में उतरने की योजना बनाई है

Elon Musk की टेस्ला को लगा बड़ा झटका, कंपनी के EV की सेल्स में भारी गिरावट

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को काफी संभावना दिख रही है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने EV की 3,84,122 यूनिट्स बेची हैं
  • यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है
  • कंपनी जल्द भारत में बिजनेस शुरू कर सकती है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Tesla को बड़ा झटका लगा है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने EV की 3,84,122 यूनिट्स की सेल्स की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। टेस्ला को चीन की BYD और अन्य EV मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

टेस्ला के बड़े मार्केट्स में शामिल अमेरिका में टैरिफ को लेकर चिंता और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर टैक्स क्रेडिट समाप्त होने की आशंका से EVs की डिमांड घटी है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की पॉलिसी की मस्क की ओर से निंदा किए जाने का भी कंपनी की सेल्स पर असर पड़ा है। अमेरिका में चुनाव के दौरान ट्रंप के प्रचार के लिए मस्क ने 27 करोड़ डॉलर से अधिक का डोनेशन दिया था। पिछले कुछ सप्ताह में ट्रंप के टैक्स और खर्च से जुड़े बिल के प्रस्ताव की आलोचना से मस्क के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। इससे टेस्ला के खिलाफ भी प्रदर्शन हुए थे। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी हुआ है। 

ट्रंप ने कार्यभार संभालने के बाद ट्रंप को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की जिम्मेदारी भी दी थी। हाल ही में मस्क ने इस पोजिशन को छोड़ दिया था। पिछले कुछ महीनों में टेस्ला के शेयर प्राइस में भी काफी गिरावट हुई है। पिछले महीने ट्रंप ने मस्क की कंपनियों को मिले सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स को वह रद्द करने की भी चेतावनी दी थी। मस्क की कंपनियों के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है। इससे मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX के अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट्स पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा टेस्ला के लिए भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

अमेरिका और चीन जैसे बड़े मार्केट्स में सेल्स घटने की वजह से कंपनी ने भारत जैसे नए मार्केट्स में उतरने की योजना बनाई है। कंपनी जल्द भारत में बिजनेस शुरू कर सकती है। देश में टेस्ला का पहला शोरूम जल्द मुंबई में खुल सकता है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी अपने बिजनेस के लिए हायरिंग भी कर रही है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है। देश में कंपनी के मॉडल Y को शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। टेस्ला की योजना शुरुआत में भारत में EV का इम्पोर्ट करने की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »