टाटा मोटर्स ने शुरू की Harrier EV की बुकिंग्स, जानें प्राइसेज, रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV में Dolby Atmos के साथ JBL Black 10-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसमें 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है

टाटा मोटर्स ने शुरू की Harrier EV की बुकिंग्स, जानें प्राइसेज, रेंज

इसमें 75 kWh का बैटरी पैक दिया गया है

ख़ास बातें
  • इसका शुरुआती प्राइस 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग 21,000 रुपये में कराई जा सकती है
  • इसमें 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने पिछले महीने अपनी Harrier SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। इसका शुरुआती प्राइस 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने Harrier EV के लिए बुकिंग्स शुरू कर दी हैं। हाल ही में हैरियर इलेक्ट्रिक का Stealth Edition भी लॉन्च किया था। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग 21,000 रुपये में कराई जा सकती है। इसके प्राइस 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 620 किलोमीटर से अधिक की है। Harrier EV केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इससे यह इस सेगमेंट में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाला EV होगी। इसमें डुअल मोटर (क्वाड व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है जो सभी चार व्हील्स को पावर देता है। यह Drift और Boost मोड्स के साथ है। Harrier EV में Sand, Rock Crawl और एक कस्टमाइज किए जा सकने वाली सेटिंग के साथ छह टेरेन मोड्स हैं। इसमें 75 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसे क्विक चार्जर से केवल 15 मिनटों में 250 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में  Dolby Atmos के साथ JBL Black 10-स्पीकर सिस्टम  दिया गया है। इसमें 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। Harrier EV के सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 540 डिग्री कैमरा व्यू, 128 GBबिल्ट-इन डैशकैम है। इसके अलावा सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS दिया गया है। इसमें ऑटो पार्क असिस्ट और समन मोड जैसे फीचर्स से आसानी से पार्किंग की जा सकेगी। Harrier EV में एक अलग फीचर Transparent Mode का है। यह ड्राइविंग करते हुए SUV के नीचे के रास्ते की स्थिति को सेंट्रल स्क्रीन पर दिखाता है। यह ऑफ-रोड में रुकावटों से निपटने के लिए कारगर हो सकता है। 

यह स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और NFC कार्ड के जरिए एक्सेस की जा सकने वाली एक डिजिटल की को भी सपोर्ट करती है। Harrier EV को भारत नेशनल क्रैश असेसमेंट प्रोग्राम ( NCAP) क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को एडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में 5 स्टार मिले हैं। यह क्रैश टेस्ट इसके सभी वेरिएंट्स के लिए लागू होता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »