टाटा मोटर्स की Tiago EV 50,000 से ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंची

लगभग आठ वर्ष पहले टाटा मोटर्स की ऑटोमोबाइल मार्केट में रिकवरी में Tiago का बड़ा योगदान था। यह देश में सबसे सुरक्षित हैचबैक कारों में शामिल है

टाटा मोटर्स की Tiago EV 50,000 से ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंची

इस EV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 315 किलोमीटर की है

ख़ास बातें
  • इस EV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 315 किलोमीटर की है
  • इसकी प्राइस रेंज लगभग 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 11.49 लाख रुपये है
  • हाल ही में टाटा मोटर्स ने इसके प्राइसेज को 70,000 रुपये तक घटाया था
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की Tiago EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस EV की लॉन्च के बाद से कस्टमर्स को इसकी डिलीवरी 50,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। टाटा मोटर्स के EV पोर्टफोलियो में Tigor EV, X-Pres T, Punch EV, Nexon EV और Curvv EV शामिल हैं। 

Tiago EV को दो वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। टाटा मोटर्स की योजना Harrier EV, Safari EV, Avinya और Sierra EV को भी लॉन्च करने की है। Tiago EV के चार वेरिएंट्स - XE, XT, XZ+ और XZ+ Lux हैं। इसे Teal Blue, Daytona Grey, Tropical Mist, Pristine White और Midnight Plum कलर्स में खरीदा जा सकता है। लगभग आठ वर्ष पहले टाटा मोटर्स की ऑटोमोबाइल मार्केट में रिकवरी में Tiago का बड़ा योगदान था। यह देश में सबसे सुरक्षित हैचबैक कारों में से एक है। 

इस EV की प्राइस रेंज लगभग 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से लेकर 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक की है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने इसके प्राइसेज को 70,000 रुपये तक घटाया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 315 किलोमीटर की है। Tiago EV की बैटरी कैपेसिटी 19.2 kWh से 24 kW तक है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प है। टाटा मोटर्स ने केवल EV के लिए अपना पहला शोरूम गुरूग्राम में शुरू किया है। 

कुछ महीने टाटा मोटर्स ने EV के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्शन को बढ़ाने के लिए Shell के साथ एग्रीमेंट किया था। ब्रिटेन की ऑयल और गैस कंपनी Shell के देश में फ्यूल स्टेशंस पर ये चार्जिंग स्टेशंस लगाए जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। टाटा मोटर्स के EV कस्टमर्स Tata Power के EV चार्जर्स के साथ ही थर्ड-पार्टी EV चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। टाटा पावर के पास 8,000 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशंस हैं। मिनिस्ट्री ऑफ पावर के डेटा के अनुसार, देश में 12,000 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशंस हैं। EV के चार्जिंग स्टेशंस लगाने के लिए इससे पहले कंपनी ने Hindustan Petroleum (HPCL) के साथ टाई-अप किया था। इसके तहत, इस वर्ष के अंत तक हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लगभग 5,000 फ्यूल पंपों पर ये चार्जिंग स्टेशंस लगेंगे। HPCL के फ्यूल पंपों पर 3,000 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशंस लग चुके हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »