इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 7 kWh और 11 kWh के दो बैटरी पैक में उपलब्ध कराया गया है। इसके 11 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC रेंज लगभग 343 किलोमीटर की है
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ultraviolette Automotive ने X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी है। पिछले महीने इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया गया था। Ultraviolette ने बताया है कि X-47 Venom को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बुकिंग्स के आंकड़े की जानकारी नहीं दी गई है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Ultraviolette के नए VX-100 100V आर्किटेक्चर पर बनी यह पहली मोटरसाइकिल है। इस प्लेटफॉर्म से बैटरी, मोटर और कंट्रोलर में बदलाव किए गए हैं और इसका उद्देश्य एफिशिएंसी में सुधार करना और भार को घटाना है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का भार लगभग 180 किलोग्राम का है और यह पिछल वर्जन की तुलना में लगभग 20 किलोग्राम कम है। इसमें नया बैटरी पैक दिया गया है जो 15 प्रतिशत हल्का होने के साथ लगभग 25 प्रतिशत अधिक एनर्जी डेंसिटी के साथ है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Stellar White, Afterburner Yellow, Turbo Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। X-47 Venom में हीट को घटाने के लिए एक्सियल कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 7 kWh और 11 kWh के दो बैटरी पैक में उपलब्ध कराया गया है। इसके 11 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC रेंज लगभग 343 किलोमीटर की है। इसकी मोटर लगभग 40 bhp की पावर और लगभग 550 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का शुरुआती 5,000 कस्टमर्स के लिए प्राइस 2.65 लाख रुपये का है। Ultraviolette का दावा है कि X-47 Venom सिर्फ 2.7 सेकेंड्स में 0-60 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड लगभग 155 kmph की है।
Ultraviolette X-47 Venom में 7 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इसमें रियर कैमरा पार्क असिस्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए आठ लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंड की जा सकने वाली वॉरंटी है। हाल ही में Ultraviolette ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई फंडिंग हासिल की है। कंपनी ने नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की भी घोषणा की थी। इससे Ultraviolette की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो जाएगी। Ultraviolette को Yali Capital और TDK Ventures सहित कुछ इनवेस्टर्स से लगभग 8.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत