मुंबई में Gateway of India से Mandwa और Elephanta Caves के लिए इलेक्ट्रिक Hydrofoil Boats शुरू करने की तैयारी है। इनमें एक बार में 30 यात्री सफर कर सकेंगे।
मुंबई में Gateway of India से Mandwa और Elephanta Caves के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट्स
मुंबई में समुद्री सफर जल्द ही पहले से तेज और आसान हो सकता है। महाराष्ट्र सरकार गेटवे ऑफ इंडिया से मांडवा और एलिफेंटा केव्स के लिए इलेक्ट्रिक Hydrofoil Boats शुरू करने की तैयारी कर रही है। इन खास नावों का समुद्र में ट्रायल भी शुरू हो गया है। राज्य के पोर्ट्स और फिशरीज मंत्री नितेश राणे के मुताबिक, इस साल के अंत तक इनकी नियमित सेवाएं शुरू हो सकती हैं।
इन इलेक्ट्रिक बोट्स को स्वीडन की कंपनी Candela ने तैयार किया है। इनकी खासियत Hydrofoil Technology है, जिसकी मदद से नाव पानी में चलने के बजाय कुछ ऊपर उठकर आगे बढ़ती है। इससे पानी का प्रतिरोध कम होता है और कम एनर्जी खर्च करके ज्यादा स्पीड हासिल की जा सकती है। साथ ही सफर का समय भी कम हो सकता है।
महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड (MMB) ऐसी 12 इलेक्ट्रिक बोट्स लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, हर बोट की कीमत करीब 22 करोड़ रुपये है और इसमें एक बार में 30 यात्री सफर कर सकेंगे। इनकी क्रूजिंग स्पीड करीब 22 नॉट्स बताई गई है। इन सेवाओं को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर चलाया जाएगा। बोट्स की चार्जिंग के लिए Ferry Wharf के पास चार्जिंग स्टेशन्स बनाए जाएंगे। इसके अलावा वरसोवा से मांडवा के बीच भी नया रूट शुरू करने की योजना है।
सरकार ने Candela के साथ इन Hydrofoil Boats के महाराष्ट्र में डेवलपमेंट को लेकर MoU भी साइन किया है। इससे भविष्य में इनका डेवलपमेंट भारत में ही किया जा सकेगा। फिलहाल Gateway of India के पास इन बोट्स का ट्रायल किया गया है। सरकार की योजना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इसका उद्घाटन कराने की है। नियमित सेवाएं साल के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुंबई में फिलहाल Gateway of India से Mandwa, Elephanta Caves और दूसरे समुद्री रूट्स पर हर साल करीब 30 से 35 लाख यात्री फेरी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक बोट्स शुरू होने से समुद्री परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर