Simple OneS इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 180 Km की रेंज

कंपनी ने फरवरी में Simple One का Gen 1.5 वर्जन पेश किया था। इसकी IDC रेंज लगभग 248 किलोमीटर की है

Simple OneS इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 180 Km की रेंज

इसके डैशबोर्ड में कस्टमाइजेबल थीम्स, ऐप इंटीग्रेशन और ओवर-द-एयर अपडेट भी मिलेंगे

ख़ास बातें
  • Simple OneS में 3.7 kWh की फिक्स्ड बैटरी और 8.5 kW की मोटर दी गई है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार राइडिंग मोड - Eco, Ride, Dash और Sonic हैं
  • Simple OneS का प्राइस 1,39,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Simple Energy ने Simple OneS इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। Simple OneS का प्राइस 1,39,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी का दावा है कि इस प्राइस सेगमंट में यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी रेंज लगभग 181 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। 

Simple OneS में 3.7 kWh की फिक्स्ड बैटरी और 8.5 kW की मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 105 km/h की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार राइडिंग मोड - Eco, Ride, Dash और Sonic दिए गए हैं। यह  Sonic मोड में 2.55 सेकेंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। Simple OneS में 7 इंच टचस्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है, जिससे राइडर इनकिंग कॉल्स ले सकते हैं और Wifi को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है। इसके डैशबोर्ड में कस्टमाइजेबल थीम्स, ऐप इंटीग्रेशन और ओवर-द-एयर अपडेट भी मिलेंगे। 

कंपनी ने फरवरी में Simple One का Gen 1.5 वर्जन पेश किया था। इसकी IDC रेंज लगभग 248 किलोमीटर की है। Simple One में 5kWh की बैटरी दी गई है। इसका भार 134 किलोग्राम का है। इसे ब्लू, ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा डुअल टोन कलर्स जैसे कि व्हाइट और ब्लैक के साथ रेड अलॉय व्हील जैसे डिजाइन हैं। 

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 kWh लिथियम आयन बैटरी है। इसकी बैटरी दो पैक में है, जिसमें एक फिक्स्ड है और एक रिमूवेबल है। कंपनी का दावा है कि यह  इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 212 km किमी की रेंज दे सकता है। इसकी बैटरी एक पर्मानेंट मैग्नेट मोटर को पावर देती है जो 8.5kW की पीक पावर और 72Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह 2.77 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसे लगभग छह घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने पर चार्जिंग की अवधि कम हो जाएगीSimple Energy की योजना अपने नेटवर्क को 23 राज्यों में 150 नए स्टोर्स और 200 सर्विस सेंटर्स तक बढ़ाने की है। कंपनी के CEO, Suhas Rajkumar ने बताया, "हमारा मानना है कि इनोवेशन एक यात्रा है। हम Simple OneS के लॉन्च के साथ इस प्राइस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ रेंज उपलब्ध कराकर खुश हैं। अधिक फीचर्स और बेहतर अफोर्डेबिलिटी के साथ, हम प्रीमियम EV टेक्नोलॉजी को अधिक राइडर्स तक पहुंचा रहे हैं।" 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »