• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric में वर्कर्स की छंटनी, खर्च में कटौती से होगी 90 करोड़ रुपये प्रति माह की बचत

Ola Electric में वर्कर्स की छंटनी, खर्च में कटौती से होगी 90 करोड़ रुपये प्रति माह की बचत

केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव ( PLI) स्कीम के तहत सब्सिडी हासिल करने वाली यह पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर भी है

Ola Electric में वर्कर्स की छंटनी, खर्च में कटौती से होगी 90 करोड़ रुपये प्रति माह की बचत

पिछले वर्ष के अंत में कंपनी ने अपने स्टोर्स की संख्या को बढ़ाकर लगभग 4,000 किया था

ख़ास बातें
  • इस बचत का कुछ हिस्सा मौजूदा तिमाही में दिख सकता है
  • कंपनी को PLI स्कीम के तहत 73.74 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक ने वर्कर्स की छंटनी, सर्विस और वॉरंटी के खर्च में कमी और नेटवर्क में बदलाव से लगभग 90 करोड़ रुपये प्रति माह की बचत शुरू की है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी को सर्विस को लेकर कस्टमर्स की शिकायतों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 

Ola Electric के बिजनेस हेड, Vishal Chaturvedi ने NDTV Profit को बताया कि कॉस्ट में कमी से कंपनी को लगभग 90 करोड़ रुपये प्रति माह की बचत होगी। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि उसने अपने नेटवर्क में बदलाव और ऑपरेशनल एक्सपेंडिचर में कमी की योजना को सफलतापूर्वक लागू किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि इस बचत का कुछ हिस्सा इस तिमाही में दिख सकता है। चतुर्वेदी ने कहा कि कंपनी के लगभग 4,000 स्टोर्स का सेल्स में योगदान है। 

केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव ( PLI) स्कीम के तहत सब्सिडी हासिल करने वाली यह पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर भी है। देश में ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के लोकलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए यह स्कीम शुरू की गई थी। हाल ही में Ola Electric ने स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में बताया था कि उसकी सब्सिडियरी Ola Electric Technologies को मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज से ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स की PLI स्कीम के तहत 73.74 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है। इस स्कीम की अवधि पांच वर्ष की है और इसके लिए 25,938 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया था। इस स्कीम में इससे पहले बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों Tata Motors और Mahindra & Mahindra को सब्सिडी मिली थी। 

कॉस्ट में कटौती के लिए ओला इलेक्ट्रिक ने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है। इससे पहले कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस आउटसोर्स किया हुआ था। कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन को प्रोसेस करने के लिए एक टीम बनाई है। ओला इलेक्ट्रिक का अनुमान है कि इससे यह कॉस्ट घटकर लगभग 20 प्रतिशत रह जाएगी। कंपनी के एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के रजिस्ट्रेशन के लिए वेंडर Rosmerta को 1,500-1,800 रुपये का भुगतान किया जाता है। ओला इलेक्ट्रिक का अनुमान है कि यह खर्च घटकर लगभग 300 रुपये का हो जाएगा। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी जल्द शुरू की जा सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »