Vivo V70 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 45,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 49,999 रुपये का है
पिछले सप्ताह इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया था
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। भारत में Vivo V70 और Vivo V70 Elite की बिक्री शुरू हो गई है। इन स्मार्टफोन्स की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Vivo V70 Elite, Vivo V70 का प्राइस
Vivo V70 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 45,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 49,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Lemon Yellow और Passion Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Vivo V70 Elite के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 51,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 56,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 61,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन के लिए Sand Beige, Passion Red और Sand Beige कलर्स के विकल्प हैं।
इन स्मार्टफोन्स को HDFC Bank, Axis Bank और Kotak Bank के कार्ड्स से खरीदने पर कंपनी की ओर से 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 10 प्रतिशत का एक्सचेंज बोनस या 18 महीने की बिना इंटरेस्ट की EMI का विकल्प है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जा रही है।
Vivo V70 Elite, Vivo V70 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
Vivo V70 Elite में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,750 × 1,260 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo V70 Elite की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। V70 Elite की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,750 × 1,260 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है। Vivo V70 की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?