• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Revolt Motors ने लॉन्च की RV BlazeX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, लगभग 150 किलोमीटर की रेंज

Revolt Motors ने लॉन्च की RV BlazeX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, लगभग 150 किलोमीटर की रेंज

RV BlazeX में फ्रंट पर टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। इसमें RV1 के समान फ्रंट और बैक में डिस्क ब्रेक है

Revolt Motors ने लॉन्च की RV BlazeX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, लगभग 150 किलोमीटर की रेंज

इसमें 3.24 kWh की बैटरी है जो 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए 499 रुपये के भुगतान पर बुकिंग हो सकती है
  • RV BlazeX की डिलीवरी मार्च में शुरू होगी
  • इसमें 3.24 kWh की बैटरी है जो 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने वाली Revolt Motors ने RV BlazeX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। इसमें अधिक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। हालांकि, इसके कुछ पार्ट्स कंपनी की एंट्री-लेवल की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल RV1 के समान हैं। RV BlazeX का शुरआती प्राइस लगभग 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

कंपनी ने इसके लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए 499 रुपये के भुगतान पर बुकिंग कराई जा सकती है। RV BlazeX की डिलीवरी मार्च में शुरू होगी। इसका डिजाइन RV1 के लगभग समान है। इसमें राउंड हेडलैम्प और फ्यूल टैंक की जगह पर मजबूत पैनल श्राउड्स के साथ दिया गया है। RV BlazeX में सिंगल सीट और रियर पर ग्रैब रेल है। यह Sterling Silver Black और Eclipse Red Black कलर्स में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में छह इंच की LCD स्क्रीन, तीन राइड मोड, रिवर्स मोड और GPS जैसे ऐप कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। 

RV BlazeX में फ्रंट पर टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। इसमें RV1 के समान फ्रंट और बैक में डिस्क ब्रेक है। हालांकि, RV1 की तुलना में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का भार अधिक है। इसमें 3.24 kWh की बैटरी है जो 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। कंपनी की RV1 में 2.8 kW की मोटर थी। RV BlazeX की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 150 किलोमीटर की है। 

हाल ही में बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Ola Electric ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी नेRoadster X और Roadster X+ को लॉन्च किया है। इस मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी डिलीवरी मार्च में शुरू की जाएगी। Roadster X को तीन वेरिएंट्स - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2.5 kWh के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 140 किलोमीटर, 3.5 kWh की लगभग 196 किलोमीटर और 4.5 kWh वेरिएंट की लगभग 252 किलोमीटर की है। इसका 2.5 kWh वेरिएंट केवल 3.4 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ सकता है। इसके 3.5 kWh और 4.5 kWh के वेरिएंट्स केवल 3.1 सेकेंड में इस स्पीड पर पहुंच सकते हैं। Roadster X के 2.5 kWh की टॉप स्पीड 105  km/h, 3.5 kWh और 4.5 kWh वेरिएंट्स की 118 km/h की है। इस मोटरसाइकिल का पीक पावर आउटपुट 9.38 HP का है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »