• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola ने लॉन्च की Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 74,999 रुपये का शुरुआती प्राइस

Ola ने लॉन्च की Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 74,999 रुपये का शुरुआती प्राइस

ओला इलेक्ट्रिक ने Roadster X+ को 4.5 kWh और 9.1 kWh के दो बैटरी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। इसका पीक पावर आउटपुट 14.75 HP का है

Ola ने लॉन्च की Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 74,999 रुपये का शुरुआती प्राइस
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Roadster X और Roadster X+ को लॉन्च किया है
  • इस मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने बुधवार को Roadster X और Roadster X+ को लॉन्च किया। इस मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी डिलीवरी मार्च में शुरू की जाएगी। 

Roadster X को तीन वेरिएंट्स - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2.5 kWh के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 140 किलोमीटर, 3.5 kWh की लगभग 196 किलोमीटर और 4.5 kWh वेरिएंट की लगभग 252 किलोमीटर की है। इसका 2.5 kWh वेरिएंट केवल 3.4 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसके 3.5 kWh और 4.5 kWh के वेरिएंट्स केवल 3.1 सेकेंड में इस स्पीड पर पहुंच सकते हैं। Roadster X के 2.5 kWh की टॉप स्पीड 105  km/h, 3.5 kWh और 4.5 kWh वेरिएंट्स की 118 km/h की है। इस मोटरसाइकिल का पीक पावर आउटपुट 9.38 HP का है। Roadster X के 2.5 kWh वाले बैटरी वेरिएंट का प्राइस 74,999 रुपये, 3.5 kWh का 84,999 रुपये और 4.5 kWh का 95,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने Roadster X+ को 4.5 kWh और 9.1 kWh के दो बैटरी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। इसका पीक पावर आउटपुट 14.75 HP का है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 125 km/h की है। यह केवल 2.7 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसके 4.5 kWh वाले बैटरी वेरिएंट की रेंज लगभग 252 किलोमीटर और 9.1 kWh वाले वेरिएंट की लगभग 500 किलोमीटर की है। Roadster X+ के 4.5 kWh वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये (एक्स-शोरूम) और 9.1 kWh का 1,54,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

कंपनी के चेयरमैन, Bhavish Aggarwal ने कहा, "स्कूटर मार्केट में बड़ा बदलाव करने और EV को लोकप्रिय बनाने के बाद हमारी मोटरसाइकिल्स की Roadster सीरीज से EV की पहुंच बढ़ेगी। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मोबिल्टी में बदलाव होगा।" जनवरी में ओला इलेक्ट्रिक ने 22,656 रजिस्ट्रेशंस के साथ इस सेगमेंट में दोबारा अग्रणी स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष के अंत में Ola Electric ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को बढ़ाया था। जनवरी में कंपनी ने डिस्काउंट की भी पेशकश की थी। ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 65 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 25 प्रतिशत पर पहुंच गया। हाल ही में कंपनी ने S1 ब्रांड के तहत नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी लॉन्च किए थे। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »