• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज

भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक हैं। इसमें 3.5 इंच डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टेलीमैटिक्स और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स के साथ है

भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल में 3.24 kWh का बैटरी पैक है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.24 kWh का बैटरी पैक है
  • इसकी सिगंल चार्ज में IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 160 किलोमीटर की है
  • Revolt RVX में तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sport मिलते हैं
विज्ञापन

Revolt Motors ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल RVX को भारत में लॉन्च किया है। RVX में 3.24 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिगंल चार्ज में IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 160 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ठ्रिक मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, सरकार की ओर से मिलने वाले इंसेंटिव के बाद RVX का प्राइस 1.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 4 kW पर रेटेड मिड-ड्राइव पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर 5.3 kW के पीक आउटपुट के साथ है। इसमें 3.24 kWh का रिमूवेबल बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में IDC सर्टिफाइड रेंज 160 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बैटरी को फास्ट चार्जर के साथ लगभग 80 मिनटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। RVX में तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sport मिलते हैं। इसमें एक Boost मोड भी दिया गया है जो जल्द एक्सेलरेशन के लिए अधिकतम परफॉर्मेंस को अस्थायी तौर पर अनलॉक करता है। 

इसमें USD फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक हैं। इसमें 3.5 इंच डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टेलीमैटिक्स और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स के साथ है। इसके अलावा कॉल और मैसेज अलर्ट्स, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड और व्हीकल लोकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। RVX की पोजिशन कंपनी की RV BlazeX से ऊपर और RV400 से नीचे होगी। 

पिछले वर्ष RV BlazeX को पेश किया गया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में सिंगल सीट और रियर पर ग्रैब रेल है। यह Sterling Silver Black और Eclipse Red Black कलर्स में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में छह इंच की LCD स्क्रीन, तीन राइड मोड, रिवर्स मोड और GPS जैसे ऐप कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। RV BlazeX में फ्रंट पर टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स हैं। इसमें RV1 के समान फ्रंट और बैक में डिस्क ब्रेक है। हालांकि, RV1 की तुलना में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का भार अधिक है। इसमें 3.24 kWh की बैटरी है जो 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। RV BlazeX की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 150 किलोमीटर की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »