इससे पहले Nvidia के CEO के तौर पर वापसी की Jensen की पेशकश को कंपनी ने नकार दिया था। Nvidia के चेयरमैन, Harvey Jones ने बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Jensen के इस्तीफे को एकमत से स्वीकार किया है
ट्रंप ने कंपनी के बोर्ड को बताया था कि Jensen ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है
बड़ी चिप मेकिंग कंपनियों में शामिल Nvidia के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर Jensen Huang की वापसी के लिए अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने प्रेशर डाला था। हाल ही में चीन की एक कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद Jensen ने इस्तीफा दिया था।
एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि Nvidia के बोर्ड पर ट्रंप ने Jensen को दोबारा CEO के तौर पर हायर करने के लिए प्रेशर डाला था। ट्रंप ने कंपनी के बोर्ड को बताया था कि Jensen ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है। ट्रंप ने बताया, "मैंने कंपनी के बोर्ड को आश्वस्त किया है। मैंने डील की है।" ट्रंप ने कहा कि Nvidia के बोर्ड ने यह गारंटी देने को कहा था कि Jensen से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा नहीं था। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने Jensen से संपर्क कर उनकी संभावित वापसी पर बातचीत की थी।
इससे पहले Nvidia के CEO के तौर पर वापसी की Jensen की पेशकश को कंपनी ने नकार दिया था। Nvidia के चेयरमैन, Harvey Jones ने बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Jensen के इस्तीफे को एकमत से स्वीकार किया है और उन्हें CEO के तौर पर बहाल करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, ट्रंप ने Jensen का समर्थन किया था। सिलिकॉन वैली के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने भी उनकी बहाली के लिए प्रेशर डाला था।
अगले महीने अमेरिकी पार्लियामेंट में Jensen की पेशी भी होनी है। अमेरिकी कांग्रेस की फॉरन अफेयर्स, इंटेलिजेंस और चाइना सेलेक्ट कमेटियों के सामने 1 दिसंबर को उनकी पेशी होगी। इससे अगले दिन Nvidia के जनरल काउंसल Tim Teter भी इन कमेटियों के सामने पेश होंगे। अमेरिका के कुछ सांसदों की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया था, "अमेरिका की सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका पर हम इन दोनों का पक्ष जानने का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी लोगों को हमारे एडवांस्ड चिप्स का एक्सेस चीन के खतरनाक लोगों को देने में इन दोनों की भूमिका पर उत्तर चाहिए।" पिछले सप्ताह Nvidia ने चीन को एडवांस्ड चिप्स की बिक्री बंद करने का फैसला किया था। पिछले वर्ष अमेरिकी सरकार ने Nvidia को चीन को H200 AI चिप्स की बिक्री की अनुमति दी थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें