कंपनी ने बताया कि वह नए प्रोडक्ट लॉन्च, बैटरी टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने पर फोकस जारी रखेगी। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है
पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने अपनी सर्विस में सुधार किया है
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले कुछ महीनों में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। Ola Electric ने जून में 16,144 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले कुछ महीनों में इसका सबसे मजबूत प्रदर्शन है। इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बेचने वाली इस कंपनी ने अपनी सर्विस में कमियों को दूर करने के उपाय किए हैं।
सरकारी पोर्टल Vahan पर रजिस्ट्रेशन के डेटा के अनुसार, इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 43,719 यूनिट्स की रही है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में कंपनी ने 22,252 यूनिट्स की बिक्री की थी। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी की ग्रोथ की यात्रा में इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही का महत्वपूर्ण स्थान है। जून में हमने हाल की तिमाहियों में सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन किया है। हमने कामकाज में सुधार के साथ ही प्रोडक्ट के पोर्टफोलियो को भी बेहतर बनाया है।"
कंपनी ने बताया कि वह नए प्रोडक्ट लॉन्च, बैटरी टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने पर फोकस जारी रखेगी। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। यह इनवेस्टमेंट Ola Electric की दो सब्सिडियरीज - Ola Cell Technologies और Ola Electric Technologies में किया जाएगा। इन दोनों सब्सिडियरीज में कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के S1 X+ (5.2 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल दिया गया है। कंपनी का यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। S1 X+ 5.2 kWh की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है। ओला इलेक्ट्रिक के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी रेंज है। इनमें S1 Pro+ (4 kWh और 5.2 kWh), S1 Pro (3 kWh और 4 kWh) और S1 X (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh, 5.2 kWh) शामिल हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster भी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत