• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट

हैकर्स लॉग किए गए सेशन का फायदा उठाकर आपकी जानकारी चुरा सकते हैं। सरकार ने एडवाजरी जारी कर सतर्क रहने के लिए कहा है।

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट

Whatsapp Web इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp Web के एक्टिव सेशन का फायदा हैकर्स उठा सकते हैं।
  • अकाउंट को निशाना बनाकर उसके निजी मैसेज पढ़े जा सकते हैं।
  • खासतौर पर WhatsApp Web के लिए चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

Whatsapp Web इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा उनकी चैट लीक हो सकती है। हैकर्स लॉग किए गए सेशन का फायदा उठाकर आपकी जानकारी चुरा सकते हैं। सरकार ने एडवाजरी जारी कर सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही बताया है कि डेटा लीक के खतरे को कैसे कम कर सकते है। सरकार के साइबर अपराध विरोधी विभाग ने खासतौर पर Whatsapp Web के लिए चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Whatsapp Web का इस्तेमाल करने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है। NDTV के अनुसार, भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14C) के तहत कार्यरत नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने यह अलर्ट जारी किया है। अलर्ट कहता है कि Whatsapp Web के एक्टिव सेशन का फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। अकाउंट को हैक किया जा सकता है और संवेदनशील जानकारी चुराई जा सकती है। यूजर्स की प्राइवेट चैट को यहां बड़ा खतरा बताया गया है। 

एडवाइजरी कहती है कि किसी भी अकाउंट को निशाना बनाकर उसके निजी मैसेज पढ़े जा सकते हैं। इतना ही नहीं, कॉन्टेक्ट लिस्ट को एक्सेस किया जा सकता है। ग्रुप में मौजूद जानकारी पढ़ी जा सकती है। सबसे अहम बात, हैकर्स ओरिजनल यूजर बनकर किसी को भी मैसेज कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो आपके अकाउंट का इस्तेमाल बड़ी आसानी से धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है। इसलिए एडवाइजरी में बताया गया है कि ऐसी नौबत को टालने के लिए क्या करें। 

ऐसे करें बचाव
लॉगआउट करें सेशन
Whatsapp Web का इस्तेमाल न रहने पर यूजर को खुद जाकर सेशन को लॉगआउट कर देना चाहिए, क्योंकि टैब बंद कर देने से सेशन खत्म नहीं होता है। 

संवेदनशील जानकारी वाला काम न करें
Whatsapp Web पर खासकर कोई संवेदनशील जानकारी वाला काम न करें। कोई सरकारी काम, गोपनीय डेटा वाला काम करने से बचें। 
पब्लिक कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से बचें
सार्वजनिक स्थानों वाले सिस्टम जैसे साइबर कैफे, होटल बिजनेस सेंटर, या पब्लिक कियॉस्क पर Whatsapp Web को इस्तेमाल न करें। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  2. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  3. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  5. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  6. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  8. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  9. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  10. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »