• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की एक दिन में होगी सर्विस, कंपनी शुरू करेगी सब्सक्रिप्शन प्लान

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की एक दिन में होगी सर्विस, कंपनी शुरू करेगी सब्सक्रिप्शन प्लान

इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने बताया था कि वह अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स में सर्विस डेस्क शुरू करेगी

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की एक दिन में होगी सर्विस, कंपनी शुरू करेगी सब्सक्रिप्शन प्लान

कंपनी का दावा है कि उसके Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बड़ी सफलता मिली है

ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स में सर्विस डेस्क शुरू करेगी
  • कंपनी ने दिसंबर में 25,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है
  • कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है
विज्ञापन
देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric जल्द अपने कस्टमर्स के लिए सर्विस सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू करेगी। यह कंपनी के S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए होगा। इसमें पिछले वर्ष के अंत में लॉन्च किए गए गए S1 Air को भी जोड़ा जा सकता है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, भाविश अग्रवाल ने बताया था कि ओला इलेक्ट्रिक अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स में सर्विस डेस्क शुरू करेगी। इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सर्विस कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा था कि कस्टमर्स अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को एक्सपीरिएंस सेंटर्स पर लाकर उनकी एक दिन में सर्विस करा सकेंगे। कस्टमर्स को अभी इसके लिए बुकिंग करानी पड़ती है और कंपनी के टेक्निशियन इलेक्ट्रिक स्कूटर को सर्विस के लिए ले जाते हैं। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में Ola Electric ने अपना मार्केट शेयर बढ़ाया है। कंपनी ने दिसंबर में 25,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। इसका मार्केट शेयर बढ़कर 30 प्रतिशत से अधिक हो गया है। कंपनी का दावा है कि उसके Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बड़ी सफलता मिली है। कंपनी ने कहा था कि पिछला वर्ष देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए महत्वपूर्ण रहा है। ओला इलेक्ट्रिक ने देश की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी बनने का दावा भी किया था। ओला इलेक्ट्रिक ने अपना बिजनेस डायरेक्ट टु कस्टमर (D2C) मॉडल के साथ शुरू किया था। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाई है। 

पिछले वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेकर भी शिकायतें की गई थी। कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना भी बनाई है। कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री शुरू की है। हाल ही में कंपनी के S1 और S1 Pro स्कूटर्स की नेपाल में बिक्री शुरू हुई है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »