• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!

AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!

Adobe ने Firefly, Photoshop और Acrobat को भारतीय छात्रों के लिए मुफ्त करने का ऐलान किया है। यह सुविधा 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज में उपलब्ध होगी।

AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • Firefly, Photoshop और Acrobat छात्रों के लिए मुफ्त
  • 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज को मिलेगा फायदा
  • NASSCOM के साथ मुफ्त कोर्स और सर्टिफिकेट
विज्ञापन

Adobe ने भारत के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी तीन प्रमुख एप्लिकेशन Firefly, Photoshop और Acrobat को भारतीय छात्रों के लिए मुफ्त कर दिया है। यह सुविधा देशभर के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी के मुताबिक, इस टूलकिट के साथ छात्रों को क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर के अलावा इंडस्ट्री सपोर्टेड करिकुलम, ट्रेनिंग और क्रेडेंशियल्स भी मिलेंगे, जिससे ग्रेजुएशन के बाद उन्हें करियर में बढ़त मिल सके।

यह घोषणा India AI Impact Summit के दौरान की गई। Adobe ने भारत सरकार के साथ साझेदारी में अपने AI फर्स्ट ऑफर को 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज के लिए मुफ्त उपलब्ध कराने का ऐलान किया है, जहां कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी। कंपनी के मुताबिक, इन लैब्स के जरिए छात्रों को जनरेटिव AI और क्रिएटिव टूल्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

Adobe का कहना है कि छात्र कंपनी के जनरेटिव AI अप्रोच और कमर्शियल यूज के लिए सुरक्षित AI जनरेटेड कंटेंट तक पहुंच पा सकेंगे। साथ ही, एप्लिकेशन के भीतर अन्य जनरेटिव AI मॉडल के साथ काम करने की फ्लेक्सिबिलिटी भी मिलेगी। इसका उद्देश्य छात्रों को नई टेक्नोलॉजी के साथ प्रैक्टिकल एक्सपीरिएंस देना है।

इसके अलावा Adobe Digital Academy के एक्सपेंशन के तहत कंपनी ने NASSCOM FutureSkills Prime के साथ भी साझेदारी की है। यह पहल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से चल रही डिजिटल स्किलिंग पहल है। इसके जरिए देशभर के लर्नर्स को इंडस्ट्री रिलेटेड मुफ्त कोर्स और सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

कंपनी के मुताबिक, यह पहल ग्राफिक डिजाइन, वीडियो और विजुअल इफेक्ट्स, एनीमेशन, गेमिंग, मार्केटिंग, मीडिया, ई कॉमर्स, एजुकेशन और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में AI आधारित स्किल विकसित करने में मदद करेगी। Adobe के CEO शांतनु नारायण ने कहा कि यह कदम भारत में लाखों छात्रों को क्रिएटिविटी और AI स्किल से सशक्त बनाने की दिशा में है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »