Nothing Phone 4a सीरीज में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस चिपसेट की जानकारी नहीं दी है
भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Nothing Phone 3a Lite को लॉन्च किया गया था
स्मार्टफोन मार्केट में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली Nothing की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Nothing Phone 4a और Nothing 4a Pro शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने टीजर दिए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Nothing ने बताया है कि Nothing Phone 4a सीरीज में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस चिपसेट की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि Nothing Phone 4a सीरीज में ऑक्टाकोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। Nothing Phone 4a में 6.7 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
इस सीरीज के बेस मॉडल में 5,400 mAh की बैटरी 50 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Nothing Phone 4a के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का यूरोप में प्राइस 409 डॉलर (लगभग 43,800 रुपये) और 12 G + 256 GB वाले वेरिएंट का 449 डॉलर (लगभग 48,000 रुपये) का हो सकता है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Nothing Phone 4a Pro के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 499 यूरो (लगभग 53,400 रुपये) और 12 GB + 256 GB का 569 यूरो (लगभग 61,000 रुपये) का हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए सिल्वर, पिंक और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Nothing Phone 3a Lite को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है। Nothing Phone 3a Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Nothing Phone 3a Lite में 6.77 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले (1,080 x 2,392 पिक्सल्स) 120 Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹4,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Skullcandy Aviator 900 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹22,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज