• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • राशन कार्ड में नहीं किया KYC तो राशन मिलना हो जाएगा बंद, घर बैठे ऐसे चेक करें अपडेट हुआ या नहीं

राशन कार्ड में नहीं किया KYC तो राशन मिलना हो जाएगा बंद, घर बैठे ऐसे चेक करें अपडेट हुआ या नहीं

भारत में राशन कार्ड राज्य सरकारों द्वारा परिवारों के लिए जारी किया जाता है।

राशन कार्ड में नहीं किया KYC तो राशन मिलना हो जाएगा बंद, घर बैठे ऐसे चेक करें अपडेट हुआ या नहीं

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

KYC स्टेटस घर बैठे चेक कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • भारत में राशन कार्ड राज्य सरकारों द्वारा परिवारों के लिए जारी किया जाता ह
  • राशन कार्ड किफायती अनाज खरीदने की सुविधा देता है।
  • राश कार्ड पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर भी काम करता है।
विज्ञापन

भारत में राशन कार्ड राज्य सरकारों द्वारा परिवारों के लिए जारी किया जाता है। यह एक आधिकारिक दस्तावेज है जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली से किफायती अनाज खरीदने की सुविधा देता है। इसके अलावा यह भारत में पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर भी काम करता है। अब सरकार ने राशन कार्ड के लिए KYC अनिवार्य किया है और ऐसे में सभी के लिए राशन कार्ड का केवाईसी अपडेट करवाना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आपने अपनी तक KYC अपडेट नहीं किया है तो आपको राशन मिलना बंद भी हो सकता है। भारत में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपने राशन कार्ड का केवाईसी स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कैसे आप अपने राशन कार्ड का केवाईसी स्टेटस चेक कर सकते हैं।

राशन कार्ड की KYC कैसे करें चेक

राशन कार्ड का KYC स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल पर जाना है और NFSA टाइप करने के बाद सर्च करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

अब आपको NFSA पर क्लिक करके इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

Latest and Breaking News on NDTV

NFSA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सबसे ऊपर नजर आ रहे Citizen Corner पर क्लिक करना है, जिसके अंदर कई ऑप्शन खुलकर सामने आएंगे।

Latest and Breaking News on NDTV

Citizen Corner पर क्लिक करने के बाद आपको नजर आ रहे विकल्पों में से Know Your Ration Card Status पर टैप करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

फिर आपको दिए गए स्थान पर अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

अब आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को दिए गए स्थान पर दर्ज करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

उसके बाद आपको नीचे दिए गए Get RC Details पर क्लिक करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

अब आपके सिस्टम की स्क्रीन पर राशन कार्ड का स्टेटस नजर आ जाएगा कि वह अपडेट हुआ है या नहीं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  2. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  3. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  4. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  5. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  6. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  7. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  8. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  9. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »