Ola S1

Ola S1 - ख़बरें

  • Ola के 4680 भारत सेल पावर्ड S1 X+ 5.2 kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला ICAT से सर्टिफिकेशन
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल मिला है। S1 X+ (5.2 kWh) में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell बैटरी पैक दिया गया है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। S1 X+ 5.2 kWh की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है।
  • Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर
    ओला इलेक्ट्रिक ने अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों के लिए Ola Sona Weekend ऑफर लॉन्च किया है। ग्राहक इस दौरान ओला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को 50 हजार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं। ऑफर के तहत ग्राहकों को 50 हजार रुपये के डिस्काउंट के अलावा EMI बेनिफिट्स भी मिलेंगे।
  • Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज
    S1 X+ 5.2 kWh में 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट दी गई है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है। S1 X+ 5.2 kWh का सीमित अवधि के लिए प्राइस 1,29,999 (एक्स-शोरूम) का है। इसके प्राइस में 15 अप्रैल के बाद बदलाव किया जाएगा।
  • Ola Electric ने मौजूदा कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया 'Ola Insiders', 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स 
    ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इस प्रोग्राम में कंपनी के कस्टमर्स अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अपग्रेड कर सकेंगे। इसमें कंपनी के मौजूदा कस्टमर्स को नए Gen 3 S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिलेंगे। इनमें 4680 भारत सेल वेरिएंट्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल होंगे।
  • Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
    पिछले वर्ष कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतें बढ़ने का भी ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री पर असर पड़ा है। ओला इलेक्ट्रिक ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतों को दूर करने की कोशिश की है। कंपनी ने S1 Pro+ के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू की थी। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है।
  • Ola Electric की बढ़ी सेल्स, Hyperservice से मिला फायदा
    पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने 9,020 यूनिट्स की बिक्री की है। Ola Electric का मार्केट शेयर बढ़कर 9.3 प्रतिशत हो गया है। नवंबर में कंपनी का मार्केट शेयर 7.2 प्रतिशत का था। कंपनी ने S1 Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है।
  • Ola Electric को बड़ी राहत, सरकार से मिला 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव
    ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि यह इंसेंटिव मैन्युफैक्चरिंग और लोकलाइजेशन को बढ़ाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी वैल्यू चेन में इनोवेशन लाने की कंपनी की निरंतर कोशिशों को मान्यता देता है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने 4680 Bharat Cell वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro+ की डिलीवरी शुरू की है। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है।
  • Ola Electric ने शुरू की 4680 Bharat Cell वाले S1 Pro+ की डिलीवरी
    ओला इलेक्ट्रिक के S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13 kW की मोटर दी गई है। S1 Pro+ की रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। इसमें चार राइडिंग मोड - Hyper, Sports, Normal और Eco दिए गए हैं। यह सिर्फ 2.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। हाल ही में कंपनी ने S1 Pro Sport को भी लॉन्च किया था।
  • Ola Electric ने Bharat Cell बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro+ की शुरू की डिलीवरी, जानें रेंज, फीचर्स
    कंपनी की ओर से डिवेलप की गई 4680 Bharat Cell बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे कंपनी अपने प्रोडक्ट्स में बेहतर रेंज और परफॉर्मेंस उपलब्ध करा सकेगी। S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। यह ओला इलेक्ट्रिक के 4680 Bharat Cell का इस्तेमाल करने वाला पहला व्हीकल है। इसके साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी पैक और बैटरी सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली देश की यह पहली कंपनी बन गई है।
  • Ola Electric के फेस्टिव ऑफर में 50,000 रुपये से कम प्राइस में मिलेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल
    ओला इलेक्ट्रिक के इस ऑफर में ओला इलेक्ट्रिक के S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर का 2 kWh वाला वेरिएंट और Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का 2.5 kWh वाले वेरिएंट सहित चुनिंदा मॉडल्स 49,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। हाल ही में कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport लॉन्च किया था। यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है।
  • Ola Electric की बड़ी कामयाबी, 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग 
    कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। इस मौके पर कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिसल Roadster X+ का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। कंपनी के पोर्टफोलियो में S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स शामिल हैं।
  • Ola Electric के Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को मिला PLI सर्टिफिकेशन, कंपनी का बढ़ेगा प्रॉफिट
    यह सर्टिफिकेशन कंपनी के S1 Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के सात मॉडल्स के लिए है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में S1 Pro 3 kWh, S1 Pro 4 kWh, S1 Pro+ 4 kWh, S1 X 2 kWh, S1 X 3 kWh, S1 X 4 kWh और S1 X+ 4 kWh शामिल हैं। हाल ही में कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport लॉन्च किया है। ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज में यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है।
  • Ola S1 Pro vs S1 Pro Sport: कीमत, रेंज, परफॉर्मेंस और डिजाइन में कितना अंतर? यहां जानें
    Ola Electric ने Independence Day पर नया S1 Pro Sport लॉन्च किया, जो S1 Pro का एडवांस्ड और ज्यादा पावरफुल वर्जन है। दोनों स्कूटर्स डिजाइन में काफी हद तक मिलते-जुलते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस, बैटरी और टेक्नोलॉजी के मामले में बड़ा फर्क दिखाते हैं। S1 Pro जहां करीब 242 किमी की रेंज और 125 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देता है, वहीं S1 Pro Sport 320 किमी रेंज और 152 किमी/घंटा की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, Sport मॉडल में ADAS जैसे नए फीचर्स और ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन शामिल किए गए हैं, जो इसे Ola के लाइनअप का सबसे एडवांस्ड ई-स्कूटर बना देते हैं।
  • Rs 34,000 तक सस्ते हुए Ola S1 Pro+ स्कूटर और Roadster X+ मोटरसाइकिल, Made in India बैटरी सेल लॉन्च
    Ola Electric ने 15 अगस्त को अपने सालाना Sankalp इवेंट में बड़ा ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि अब उसके दो फ्लैगशिप मॉडल - S1 Pro Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर और Roadster X Plus इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में भारत में बनी 4680 बैटरी सेल का इस्तेमाल होगा। कंपनी का कहना है कि इससे लोकलाइजेशन के मिशन को मजबूती मिलेगी और लंबे समय तक बैटरी डिपेंडेंसी कम होगी। इन दोनों EVs की डिलीवरी नवरात्रि के बाद शुरू होगी।
  • Ola Electric ने लॉन्च किया S1 Pro Sport, जानें प्राइस, रेंज
    कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज में यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है। इसका शुरुआती प्राइस 1,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग 999 रुपये में कराई जा सकती है। S1 Pro Sport की टॉप स्पीड 152 km/h की है। यह दो सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर km/h की स्पी़ड पर पहुंच सकता है। इसमें सीट के नीचे 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »